सकारात्मक ऊर्जा और शुभता का संचार करने गणपति स्थापना भी की गई
कोरबा-करतला। जनपद पंचायत करतला कार्यालय में जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नेतृत्व में विधि-विधान से गणपति जी की स्थापना की गई। इस अवसर पर गंगाजल से पूरे जनपद कार्यालय का शुद्धिकरण किया गया, जिससे सकारात्मक ऊर्जा और शुभता का संचार हो सके।
इस धार्मिक आयोजन में जनपद के सभी सदस्य उपस्थित रहे और विधिवत पूजा-अर्चना में भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यालय में सकारात्मक वातावरण बनाना और जनता के कल्याण के लिए शुभ कार्यों की शुरुआत करना था।
जनपद अध्यक्ष ने कहा कि गणपति जी की स्थापना से समृद्धि और सफलता के नए मार्ग खुलेंगे। उपाध्यक्ष मनोज झा ने भी इसे एक शुभ पहल बताते हुए सभी को बधाई दी। इस आयोजन ने कार्यालय परिसर में आध्यात्मिक माहौल बना दिया और उपस्थित लोगों में उत्साह का संचार किया।