0 जमकर थिरके- शहरवासी
0 प्रिंस भाटिया को दी बधाई
0 मिक्की माउस और लाबुबू
00 नरेन्द्र कुमार रात्रे 00
बिलासपुर। रास डांडिया 2026 में इस बार भी भाटिया परिवार ने पूरे शहर को एक पारिवारिक माहौल में जोड़ने का प्रयास किया है। माता की भक्ति और शक्ति के बीच इस नवरात्रि को देश भक्ति के गानों ने लोगों के जज्बे को सलाम किया और प्रिंस भाटिया को बधाईयां दी।
रास डांडिया 2026 में इस बार लोगो ने एक पारवारिक माहौल में जाने और आनंद के सुकून भरे पल को महसूस करते देखा गया। रास डांडिया ने बीते हुए कुछ सालों की झलकियों को बटोरे हुए कुछ अनोखे पलों को याद किया। इस बीच साल 2022 के रास डांडिया में लोगो के बीच उपस्थित रही सिंगर शैफाली जरीवाला को भी याद कर नमन किया गया। जिनका कुछ माह पहले की हार्ट अटैक से निधन हुआ था। एक पंजाबी सिंगर का भी इसी बीच में निधन हुआ था, उनको भी याद किया गया।

इस साल 2026 की रास डांडिया में टीना दत्ता और उर्मिला मातोंडकर को बुलाया गया था। 16 अक्टूबर को बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर लोगो के साथ उनके बीच में रास डांडिया का आनंद लिया। बीते 15 अक्टूबर को मुंबई से आए कलाकारों ने रास डांडिया में चार चांद लगा दिए। पारवारिक माहौल के बीच में लोगो का ग्रुप और जन समूह ने जमकर डांडिया का आनंद लिया और खेला। पूरे रास डांडिया के बीच में कौतूहल के विषय बने रहे मिक्की माउस और लाबुबू के कार्टून बने लोग। लोगो ने उनके साथ सैल्फी ली और जगह जगह बने अनेक प्रकार के सेल्फी प्वाइंट में जाके लोगो ने अपनी पिक्चर भी बनाई। इस बीच प्रिंस भाटिया ने अपने सभी अतिथियों को मान सम्मान दिया और उन्हें एक स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। पूरे कार्यक्रम में लोगो के बीच एक आइकोनिक बने रहे प्रिंस भाटिया को उपस्थित सभी लोगो ने बधाईयां दी और जमकर तारीफ की।
0 स्टेट क्रिकेट खिलाड़ी आर्यन

प्रिंस भाटिया के सुपुत्र अयान वीर सिंह भाटिया (आर्यन) जो एक स्टेट क्रिकेट खिलाड़ी है। आज लोगो के बीच उनका हौसला अफजाई भी किया गया। आर्यन उत्तराखंड के किसिका इंटरनैशनल स्कूल में पढ़ाई करते है और आज उसी स्कूल से स्टेट खिलाड़ी के रूप में वे क्रिकेट खेलते है। उन्होंने क्रिकेट में कई अवार्ड भी जीत लिए है। शहर का आर्यन स्टेट खिलाड़ी के रूप में खेलता है, तो बिलासपुर शहर का नाम अपने आप ही रौशन होता चला जाता है। वो दिन दूर नहीं कि वे इंटरनेशनल खिलाड़ी के रूप में खेलेंगे और शहर का नाम रौशन करेंगे।
0 सुकून के पल बिताए सरैया में

अचानकमार टाइगर रिजर्व जो मध्यप्रदेश स्टेट से लगा हुआ है। जिसके बीच में जंगल के राजा टाइगर को देखने का मौका लोगो को दिया जाता है। वन विभाग की टीम ने इसके लिए अनेक इंतजाम किए हुए है। इसी बीच जंगल की खूबसूरती को और करीब से देखने और रुकने के लिए सरैया रिजॉर्ट बनाया गया है। जिसका अगले माह एक साल पूरा होने जा रहा है। जहां आप लोग रुककर सुकून भरे पल बिता सकते है, वहीं बच्चों के खेलने के लिए झूले और बड़ों के लिए स्विमिंग पूल बनाए गए हैं।
0 प्रिंस ने जताया सभी का आभार
रास डांडिया 2026 के आयोजन कर्ता प्रिंस भाटिया ने अपने सभी साथियों और कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान ही सभी का नाम लेके उनके द्वारा स्मृति चिन्ह देके सम्मानित किया है। उन्होंने ये भी कहा कि किसी भी बड़े आयोजन को सफल बनाने में उनकी टीम का बड़ा योगदान होता है। जिनके भरोसे में ऐसे बड़े आयोजन और कार्यक्रम किए जाते है। सभी का दिल से आभार और धन्यवाद है।






