कोरबा-बालकोनगर । बालको नगर के भदरापारा मुख्य मार्ग पर स्थित साहू मोमोस दुकान के बगल में, नाले के किनारे एक घायल कबरबिज्जू (Indian Civet/Ratel) देखा गया। कबरबिज्जू चोटिल अवस्था में था और चलने-फिरने में असमर्थ नजर आ रहा था।
सड़क किनारे वन्यजीव को इस हालत में देखकर स्थानीय जागरूक नागरिक रवि निर्मलकर ने तुरंत तत्परता दिखाई। उन्होंने बिना समय गंवाए इसकी सूचना वन विभाग और वन्यजीव रेस्क्यू टीम को दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने बेहद सावधानीपूर्वक घायल कबरबिज्जू का सफल रेस्क्यू किया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कबरबिज्जू को इलाज और देखभाल के लिए ले जाया गया है, जहाँ स्वस्थ होने के बाद उसे दोबारा सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा। रवि व उनके साथी शुभम गोस्वामी, सोमनाथ राजपूत, प्रभात साहू, संजू कोरी के द्वारा इस सजगता की वजह से समय रहते एक बेजुबान वन्यजीव की जान बचा ली गई, जिसकी स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहना की जा रही है।
बालको में घायल कबरबिज्जू का रेस्क्यू, वन विभाग ने बचाया






