रिस्दी से रजगामार तक सड़क निर्माण की मांग पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान
एसईसीएल कोरबा के जीएम को दिये निर्देश ,SECL ने मुख्यालय बिलासपुर से मांगी स्वीकृति
कोरबा। रजगामार की उपसरपंच श्रीमती पूनम चौरसिया के द्वारा कलेक्टर जनदर्शन मे आवेदन देकर रिस्दी से रजगामार तक की खराब सडको का निर्माण कराने हेतु शिकायत पत्र दी गई थी जिसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर SECL कोरबा क्षेत्र ने की कार्रवाई, करते हुये रिस्दी चौक से रजगामार तक की खराब सडक 7.60 किलोमीटर सड़क की मरम्मत व निर्माण कार्य की स्वीकृती हेतु प्रस्ताव एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर को भेजा गया है ।
ग्राम पंचायत रजगामार क्षेत्र की प्रभावित रिस्दी चौक से रजगामार तक की सड़कों की मरम्मत को लेकर प्रस्तुत जनदर्शन आवेदन पर साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL), कोरबा क्षेत्र द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई है। SECL के महाप्रबंधक, सिविल विभाग, कोरबा क्षेत्र द्वारा दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र में इस संबंध में जानकारी दी गई है।
प्राप्त पत्र के अनुसार, ग्राम पंचायत रजगामार की उपसरपंच श्रीमती पूनम चौरसिया द्वारा दिनांक 28 सितंबर 2026 को कलेक्टर जनदर्शन में टोकन क्रमांक 2050126003642 के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत किया गया था। आवेदन में SECL कोरबा क्षेत्र की CSR मद की राशि का उपयोग रजगामार उपक्षेत्र की प्रभावित सड़कों पर किए जाने के संबंध में कार्रवाई की मांग की गई थी।
SECL कोरबा क्षेत्र ने अपने पत्र में बताया है कि जिला कलेक्टर, कोरबा द्वारा रिस्दी चौक से रजगामार मार्ग की लगभग 7.60 किलोमीटर लंबी सड़क के WMM एवं BT पेच मरम्मत कार्य के लिए अनुशंसा की गई है। उक्त मरम्मत कार्य के निर्माण हेतु प्रस्ताव को सक्षम स्वीकृति प्राप्त करने के लिए SECL मुख्यालय, बिलासपुर भेजा गया है।
पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सक्षम स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में अब क्षेत्रवासियों की अपेक्षा है कि प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृति प्रदान कर सड़क मरम्मत का कार्य प्रारंभ कराया जाए, ताकि आवागमन में होने वाली परेशानियों से लोगों को राहत मिल सके।
पूनम चौरसिया ने बताया कि हमने एसईसीएल महाप्रबंधक कोरबा से यह भी निवेदन किए थे कि जब तक उक्त सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो जाता तब तक उसे मार्ग में जो बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं उन्हें तत्काल बोल्डर मिट्टी मुरूम से भरवाते हुए आवागमन हेतु तैयार कर दीजिए जिससे दुर्घटना ना हो प्रबंधन ने हमारी बातो को मानकर तत्काल भरने के लिये आदेश दिये और मेरे शिकायत पत्र को संज्ञान लेकर एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर को रिस्दी चौक से रजगामार तक की सड़क निर्माण के लिए सुकृति हेतु मांग पत्र भेजा गया है स्वीकृती पश्चात निर्माण कार्य प्रारंभ हो जायेगा।






