कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा 30/12/2022 को आदेश जारी कर सुनील कुमार प्रजापति को सहायक अभियंता के पद पर पदोन्नत करते हुए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप संभाग कोरबा हेतु पदस्थ किया गया था। उक्त छत्तीसगढ़ शासन पंचायत विकास विभाग के आदेश की अवहेलना करते हुए विगत एक साल से सुनील कुमार प्रजापति सहायक अभियंता को जिला पंचायत कार्यालय में संलग्न कर दिया गया है। इस तरह महकमे में चर्चा का विषय बना है कि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जो कि, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के भी मंत्री हैं लेकिन उनका विभाग उनसे संभाल नहीं रहा है। उनके विभागीय आदेश को दरकिनार कर सहायक अभियंता सुनील कुमार प्रजापति के संलग्नीकरण से चर्चा है कि मूल विभाग छोड़कर दूसरे विभाग में काम संभालने से मूल कार्य प्रभावित हो रहा है।
KORBA:RES के सहा. अभियंता जिपं. में संलग्न, शासन का आदेश की अवहेलना….!






