👉🏻शिक्षा विभाग में 13 अधिकारियों के तबादले
रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने 13 प्राचार्यों एवं अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस फेरबदल में संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।
आदेश के अनुसार कोरबा जिले के करतला में कई वर्षों से विकासखंड शिक्षा अधिकारी बतौर पदस्थ रहे (प्राचार्य) संदीप कुमार पांडेय को बिलासपुर का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) पदस्थ किया गया है। वहीं बिलासपुर के प्रभारी DEO रामेश्वर जायसवाल को प्रतिनियुक्ति पर जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा जांजगीर-चांपा भेजा गया है।
इन अधिकारियों के बदले प्रभार
संदीप कुमार पांडेय — प्राचार्य, कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी करतला, कोरबा से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर।
राजेश सिंह — प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर से प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा।
अश्वनी भारद्वाज — प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा से प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर।
ए.के. सिन्हा — प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर।
मनोहर प्रताप सिंह — प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खिसोरा, जांजगीर-चांपा से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा।
जगजीत धीर — सहायक संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग।
एल.पी. डहीरे — प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली से सहायक संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर।
डॉ. मोहन लाल पटेल — प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र नगर, बिलासपुर से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली।
रामेश्वर जायसवाल — प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर से प्रतिनियुक्ति पर जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा जांजगीर-चांपा।
उपेंद्र कुमार देवांगन — प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला विचारपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई।
शिव कुमार गेंदले — प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला धरमपुरा, मुंगेली से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा।
पुरुषोत्तम लाल साहू — प्राचार्य, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर चौकी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी।
योगदास साहू — प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से प्रतिनियुक्ति पर प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई।







