Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: SECL BREAK: पहले बहिष्कार-अब हो रही मारपीट
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

SECL BREAK: पहले बहिष्कार-अब हो रही मारपीट

Admin
Last updated: 14/10/2025 10:55 AM
Admin
Share
7 Min Read
SHARE

👉🏻SDM और पुलिस के सामने ग्रामीण व एसईसीएल के अधिकारी आपस में भिड़े
👉🏻ग्रामीणों ने एसडीएम को कहा – आप यहां गुंडागर्दी कराने आये हो
👉🏻 भिलाई बाजार में त्रिपक्षीय वार्ता विफल होने के बाद घमासान
👉🏻भूविस्थापितों और प्रबंधन के बीच बढ़ता तनाव,अधिकारियों के तेवर आग में घी डाल रहे

कोरबा। कोयला खदानों को प्रारंभ करने और फिर इसका विस्तार कर उत्पादन की मात्रा बढ़ाने के लिए SECL के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए वर्षों पूर्व अर्जित की गई जमीनों के अधिग्रहण का सिलसिला चलाया जा रहा है। 11 साल पहले अर्जित की गई ग्राम गेवरा बस्ती की जमीन का अधिग्रहण करने के लिए आज भिलाई बाजार के सरस्वती शिशु मंदिर में त्रिपक्षीय वार्ता रखी गई। प्रशासन की ओर से एसडीएम तन्मय खन्ना उपस्थित रहे।SECL की तरफ से अधिकारी शिखर सिंह चौहान, नरसिम्हा राव उर्फ मंगू, आशुतोष कुमार तथा ग्राम वासियों की ओर से उनके प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में विस्थापित उपस्थित रहे। इस बैठक के दौरान ग्रामीणों ने अपनी जमीन देने से इनकार करते हुए लंबित मांगों का निराकरण और सारी स्थिति स्पष्ट करने की बात कही।
👉🏻 वार्ता विफल रही,तंज पर बवाल

- Advertisement -

    वार्ता पूरी तरह से विफल हो गई और इसके बाद सभी कोई शिशु मंदिर भवन से बाहर निकलने लगे। इस दौरान ग्रामीण अपना आपस मे बातचीत कर रहे थे, और आपसी कहा-सुनी भी हो रही थी कि वहां पर शिखर सिंह चौहान जो गेवरा के अधिकारी हैं, उनके द्वारा वार्ता विफल होने को लेकर कमेंट किया गया। जब मौजूद ग्रामीण आशीष पटेल ने टिप्पणी करने से मना किया तो सबक सिखाने की बात कहते हुए ज्यादा बात कर रहा है, कोयला में दबा दूंगा पता नहीं चलेगा, ऐसे शब्दों का उपयोग किया। इस बात को लेकर कहा-सुनी होने लगी और बाद जमकर मारपीट में तब्दील हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष को चोटें आई हैं। आशीष पटेल ने इस मामले की रिपोर्ट तत्काल थाना में दर्ज कराया। हरदी बाजार पुलिस ने शिखर सिंह चौहान के विरुद्ध धारा 296 ,115 (2), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
    👉🏻हरदी बाजार के बाद भिलाई बाजार में जमकर विरोध
    बताते चलें कि इससे पहले हरदी बाजार की जमीन का अधिग्रहण करने के लिए प्रबंधन के द्वारा त्रिपक्षीय वार्ता रखी गई थी जिसे नहीं करने के संबंध में गांव के लोगों ने आवेदन एसडीएम को सौंपा। हरदी बाजार में त्रिपक्षीय वार्ता का विरोध के बाद भिलाई बाजार में भी इसका विरोध देखने को मिला। हरदी बाजार के ग्रामीणों ने अपने 7 मांगों का निराकरण होने से पहले किसी भी सूरत में सर्वे आदि नहीं करने की बात कह दी है तो वहीं भिलाई बाजार के लोग भी इसी रास्ते पर चल पड़े हैं।
    👉🏻पूर्व के कड़वे अनुभव दे रहे सबक
    दरअसल, इससे पहले SECL की कुसमुण्डा व दीपका परियोजना विस्तार के लिए जमीनों का अधिग्रहण किया गया। वर्षों पूर्व अर्जित की गई जमीनों का अब जाकर अधिग्रहण के मामले में भूविस्थापितों के द्वारा वर्तमान दर से मुआवजा के साथ-साथ नौकरी और व्यवस्थित बसाहट देने की मांग की जा रही है। प्रबंधन द्वारा अपनी कोयला जरूरत को पूरा करने की मंशा बताते हुए शासन-प्रशासन से सहयोग हासिल कर भूविस्थापितों का कहीं ना कहीं अहित किया जा रहा है। उन्हें बिना बसाए ही उजाड़ दिया जा रहा है, कोयला चोर बनाया जा रहा है। मलगांव,सुआभोडी इसका जीता-जागता उदाहरण है जिसे लेकर जमीनों की हेर-फेर के मामले में सीबीआई जांच भी चल रही है।हालांकि जांच किस दिशा में जा रही है, सीबीआई अधिकारी क्या कर रहे हैं यह अभी तक किसी को पता नहीं है,मीडिया को भी नहीं। सीबीआई जांच चल भी रही है या फिर सिर्फ इसकी आड़ लेकर मामले को दबाने का काम हो रहा है, यह भी किसी को पता नहीं है। भूविस्थापित परिवारों द्वारा SECL को अपनी जमीन, संपत्ति, घर,मकान सब कुछ दे देने के बाद दर-दर की ठोकर खानी पड़ रही है। ऐसी पूर्व की घटनाओं, वादाखिलाफी, मौकापरस्ती से सबक लेते हुए हरदी बाजार और भिलाई बाजार के ग्रामीणों ने अपनी मांग पूरी होने से पहले किसी भी सूरत में जमीन नहीं देने का ऐलान कर दिया है। प्रबंधन के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने हिसाब से बनाए जाने वाले नियम-कायदे और कालांतर में की गई मनमानियों के कारण आज सिरदर्द बढ़ता जा रहा है, वहीं जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के लिए भी SECL की मनमानियों के कारण दिक्कत खड़ी हो रही है।
    👉🏻दलालों ने चांदी काटी, वास्तविक ग्रामीण धक्के खा रहे हैं
    इसमें कोई संदेह नहीं कि SECL क्षेत्र में जमीनों के आने की जानकारी होने के बाद प्रशासनिक स्तर के अधिकारियों ने भी जमकर चांदी काटी। राजस्व और SECL विभाग के अधिकारियों की सांठगांठ के कारण जमीनों की जमकर हेरफेर हुई है। ऐसे प्रकरण उजागर भी हुए, प्रमाणित भी हुए लेकिन इन पर आज तक ना तो जिला प्रशासन और न ही SECL प्रबंधन FIR करा सका है। ऐसे लोग गलत काम करने के बाद भी बेखौफ होकर घूम रहे हैं और इन पर कोई आंच नहीं आ रही है। दूसरी तरफ जो वास्तविक भूविस्थापित और किसान हैं, वह अपनी जमीन का उचित मुआवजा हासिल करने के लिए धक्के खा रहे हैं, दर-दर भटक रहे हैं जिनमें 152 लोग भी शामिल हैं। वास्तविक लोगों को आंदोलन और धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है जबकि दलाल नुमा लोग, जमीनों की बेईमानी करने वाले अधिकारी और उनके अधीनस्थ कर्मचारी चांदी काटकर लाखों करोड़ रुपए का मुआवजा उठा चुके हैं। कहीं ना कहीं इस पूरे मामले में खासकर मलगांव, सुआभोड़ीं के प्रकरण में केंद्र और राज्य सरकार की अनदेखी बड़े पैमाने पर जिम्मेदार है। ऐसी घटना से हरदी बाजार और भिलाई बाजार वाले सतर्क हो चुके हैं। भविष्य में हाथ मलने की बजाय अभी संघर्ष कर लेना उचित समझ रहे हैं।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article छत्तीसगढ़ रजत जयंती के तहत बालको ने किया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
              Next Article KORBA BREAK:सपना चौधरी को जान बचाकर भागना पड़ा,अव्यवस्था और बदतमीजी की भेंट चढ़ा आयोजन
              KORBA:सिलेंडर की कालाबाजारी शुरू,ब्लैक 1500 से 1600 में बेच रहे
              12/03/2026
              विश्व किडनी दिवस पर NKH में जागरूकता कार्यक्रम
              12/03/2026
              सुजीत सिंह बने भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष
              12/03/2026
              IG Milena Kurre Felicitates 56 Women Achievers of BALCO on International Women’s Day
              12/03/2026
              आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित
              12/03/2026
              KORBA:कलेक्टर ने नापी जनमन सड़क,उतार-चढ़ाव, मोड़ एवं गुणवत्ता का बारीकी से जायजा
              12/03/2026
              KORBA:इस स्टैंड में 6 लाख खर्च..! निर्माण व लागत की चर्चा,कितना लगाया- कितना दबाया ?
              12/03/2026
              शिवाय हॉस्पिटल पर जुर्माना तो बनता है,पर इससे भी परहेज कर रहा विभाग….!
              12/03/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?