Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: SECL:अधिग्रहण के बाद जन्मे हैं,तब भी मिलेगा रोजगार
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

SECL:अधिग्रहण के बाद जन्मे हैं,तब भी मिलेगा रोजगार

Admin
Last updated: 30/10/2025 9:14 AM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

बिलासपुर/कोरबा। एसईसीएल को एक बड़ा झटका लगा है, वहीं भूमि अधिग्रहण से प्रभावित खातेदार परिवारों के लिए यह एक बड़ी जीत और खुशी की खबर है। उच्चतम न्यायालय ने एसईसीएल की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें कंपनी ने अधिग्रहण के बाद जन्मे व्यक्ति को रोजगार के लिए अपात्र बताया था। उच्चतम न्यायालय के इस फैसले से स्पष्ट हो गया है कि अधिग्रहण के बाद जन्म लेने वाला व्यक्ति भी रोजगार पाने का हकदार है।
एसईसीएल प्रबंधन ने वर्ष 2014 से एक नियम का हवाला देते हुए भूमि अधिग्रहण के बाद जन्मे व्यक्तियों को रोजगार देने से मना कर दिया था, जिसके कारण कुसमुंडा, गेवरा, दीपका और कोरबा सहित अन्य क्षेत्रों के बड़ी संख्या के खातेदार रोजगार से वंचित हो गए थे। इससे पहले, ऐसे व्यक्तियों को रोजगार दिया जाता था।
कुसमुंडा परियोजना के एक खातेदार पुत्र, राहुल जायसवाल ने उच्च न्यायालय बिलासपुर में याचिका दायर की थी। उच्च न्यायालय बिलासपुर की एकल पीठ ने 18 फरवरी 2025 को याचिकाकर्ता को 3 माह के भीतर रोजगार देने का आदेश दिया।उक्त फैसले के खिलाफ की गई एसईसीएल की अपील को उच्च न्यायालय की डबल बेंच ने खारिज कर दिया। इसके बाद, एसईसीएल ने उच्चतम न्यायालय में अपील की, जिसे उच्चतम न्यायालय ने भी खारिज कर दिया। हालांकि अपील को खारिज करने का आधार देर से अपील होना कहा। उच्चतम न्यायालय के इस निर्णय से यह स्पष्ट और स्थापित हो गया है कि भूमि अधिग्रहण के बाद जन्मे व्यक्ति भी रोजगार के लिए पात्र हैं। माटी अधिकार मंच की और से उक्त जानकारी दी गई है हालांकि एसईसीएल प्रबंधन का पक्ष अभी प्राप्त नहीं हुआ हैं।
‘माटी अधिकार मंच’ संगठन पिछले तीन वर्षों से लगातार मुख्यालय बिलासपुर और संबंधित क्षेत्रों में धरना-प्रदर्शन और गेट जाम कर रहा था। हाल ही में, उसने 13 और 14 अगस्त को एसईसीएल मुख्यालय में अनिश्चितकालीन गेट जाम और 9 सितंबर को कुसमुंडा महाप्रबंधक कार्यालय का गेट जाम किया गया था। इन आंदोलनों के परिणामस्वरूप, सीएमडी बिलासपुर के साथ 14 अगस्त और 13 अक्टूबर को तथा एसडीएम कार्यालय कटघोरा में 14 अक्टूबर को त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित की गईं। संगठन के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार श्रीवास ने बताया कि पूर्व में एसईसीएल अधिकारी यह कहकर गुमराह कर रहे थे कि न्यायालय का आदेश केवल याचिकाकर्ता पर ही लागू होगा। हालांकि, लगातार दबाव और तथ्यों को रखने पर, अब अधिकारी ‘सार्वभौमिकता के सिद्धांत’ के आधार पर एक गाइडलाइन बनाकर इस आदेश का लाभ सभी पात्र लोगों को देने के लिए तैयार हैं।
श्रीवास का कहना है कि मुख्यालय के अधिकारियों ने भी आश्वस्त किया है कि राहुल जायसवाल प्रकरण का निराकरण होते ही, कानूनी राय लेकर सभी अधिग्रहण के बाद जन्मे व्यक्तियों को रोजगार देने की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। माटी अधिकार मंच ने स्पष्ट किया है कि जब तक सभी पात्र व्यक्तियों को रोजगार नहीं मिल जाता, तब तक उनका प्रयास जारी रहेगा। रोजगार प्रक्रिया में किसी भी विलंब या आनाकानी की स्थिति में संगठन मुख्यालय और एरिया स्तर पर उग्र आंदोलन करेगा। संगठन की अगली महत्वपूर्ण बैठक 2 नवंबर को आयोजित की गई है। इस बैठक में अधिग्रहण के बाद जन्मे नामित उम्मीदवारों के अलावा, खाता संयोजन और अन्य लंबित मुद्दों पर चर्चा कर आगे के आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।

- Advertisement -
            Share This Article
            Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
            Share
            Previous Article मस्तुरी शूटआउट: रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में षडयंत्र,7 गिरफ्तार
            Next Article KORBA:नया बस स्टैंड में मारपीट,रामप्यारे पर FIR दर्ज
            KORBA: मेन रोड में गिरी पेड़ की डाल,चलती कार चपेट में,बाल-बाल बचे राहगीर
            14/05/2026
            हैवानियत:खून की होली खेली पिता-पुत्र ने,संपत्ति विवाद 4 लोगों का काल बना
            14/05/2026
            NEET परीक्षा रद्द: छात्रों के समर्थन में आया Physics Wallah, 15 मई से शुरू होंगी RE-NEET 2026 के लिए Free Classes एवं Test Series.
            14/05/2026
            KORBA की यह घटना सबक है:रील के चक्कर में जान न गँवाईए…आप अपने परिवार के लिए कीमती हैं
            14/05/2026
            KORBA:पेंशन दिलाने पंच ने ली रिश्वत, अधिकारियों का नाम लेकर 9 हजार ऐंठे परित्यक्ता से
            14/05/2026
            CG BREAK:रायगढ़ में ब्लैक मनी का नेटवर्क ध्वस्त,1करोड़ से अधिक बरामद,नोट गिनने की मशीन भी
            14/05/2026
            KORBA BREAK:102 नग विद्युत खम्भों के चोर धरम व राजा की दहशत पर शिकंजा,जेल भेजे गए
            13/05/2026
            Coal Gasification Gets Major Boost: Union Cabinet Approves Ambitious Rs.37,500 Crore Scheme
            13/05/2026
            Saty Sanwad

            SATYANARAYAN PAL

            Editor

            Mob : +91-9151305911
            Email : satysanwad2023@gmail.com
            Address : Korba Chhattisgarh 495677

            UDYAM-CG-10-0016159

            Important Page

            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Privacy Policy
            • Terms and Conditions

            श्री गणेशाय: नमः

            छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

            © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

            Welcome Back!

            Sign in to your account

            Username or Email Address
            Password

            Lost your password?