Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: देखें VIDEO: कूद-फांद कर बाघा ने दिया हत्यारे का सुराग,बताए रास्ते पर बाघा बॉर्डर में गिरेबां तक पहुंची पुलिस
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

देखें VIDEO: कूद-फांद कर बाघा ने दिया हत्यारे का सुराग,बताए रास्ते पर बाघा बॉर्डर में गिरेबां तक पहुंची पुलिस

Admin
Last updated: 17/01/2026 11:38 PM
Admin
Share
6 Min Read
SHARE

👉🏻 हत्या के बाद अपने वाहन में बेफिक्र सोया था हत्यारा

- Advertisement -

    कोरबा। पुलिस के लिए डॉग बाघा एक बार फिर बेहद मददगार साबित हुआ जिसके बताए रास्ते पर चल कर नागिनझोरकी हत्याकांड की गुत्थी को चंद घंटों में सुलझाने में सफलता मिली है। उस रास्ते में पूछताछ करते व संदेही के हुलिया के आधार पर अंततः हत्या करने वाले आरोपी राहुल जोगी पिता परसन जोगी 25 वर्ष निवासी बांधाखार थाना पाली जिला कोरबा को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया जा सका।
    गौरतलब है कि शुक्रवार 16 जनवरी की शाम कोयलांचल दीपका के नागिनझोरकी बस्ती में सनसनी फैल गई जब एक युवती की बेहद नृशंस हत्या की खबर आम हुई। रामकुमार साहू पिता राम विलास उम्र 60 साल, निवासी वार्ड 01 नागिनझोरखी के घर शाम 6 से 7 बजे के मध्य उसकी लड़की नम्रता (रानू/रीनू) 23 वर्ष घर में अकेली थी। घर के अंदर घुसकर धारदार हथियार से उसके चेहरे,गला, गर्दन में प्राणघातक हमला कर हत्या कर देने की रिपोर्ट पर थाना दीपका में अपराध क्रमांक 31/2026 धारा 103(1),331(8) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

    - Advertisement -

    पुलिस की जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि प्रकरण में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक के मार्गदर्शन में मुखबिर की सूचना की मदद लेकर संदेही राहुल जोगी पिता परसन जोगी को बाघा बॉर्डर हरदीबाज़ार रोड-दीपका के पास घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने मृतका नम्रता साहू को शाम के समय घर में अकेला पाकर हत्या करना कबूल किया जो आरोपी के मेमोरण्डम पर घटना में प्रयुक्त एक लोहे का कत्ता धारदार हथियार एवं पहने कपड़े को जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया गया।
    👉🏻 जान बचाने खूब संघर्ष किया युवती ने

    बताया गया कि आरोपी राहुल और मृतका के मध्य करीब 2 साल पुरानी जान-पहचान थी। राहुल जोगी भारी वाहन चलाता था और शादीशुदा भी है। मृतका उससे प्रेम करती थी और उस पर शादी करने के लिए दबाव भी डाला करती थी। यह बात सामने आई कि घटना दिनांक को भी दोनों के बीच फोन पर बात हुई और जब राहुल को पता चला कि वह घर पर अकेली है तो तमतमाते हुए घर पहुंच गया। शादी करने की बात पर दोनों के बीच विवाद बढ़ा और तैश में आकर राहुल ने मृतका के घर पर ही पड़े कत्ता से ताबड़तोड़ वार उसके चेहरे और गले पर वार कर दिया। इससे पहले युवती ने अपनी जान बचाने के लिए खूब संघर्ष किया। प्रहार को रोकने की भी कोशिश की जिससे उसकी हथेली भी कट गई। घर के पिछले हिस्से के कमरे में दोनों के बीच खूब संघर्ष हुआ जिसमें वहां पड़ी सिलाई मशीन भी गिर पड़ी और सामान भी इधर-उधर बिखरे मिले। अंततः अपनी जान बचा पाने में मृतका नाकाम रही और राहुल उसकी हत्या कर घर के पीछे के दरवाजे से झाड़ियों और छोटी-बड़ी बाउंड्रीवॉल को पार करते हुए फरार हो गया।
    👉🏻 डॉग बाघा ने दिया अहम सुराग
    हत्या की सूचना मिलते ही शनिवार देर शाम दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू सहित अमला मौके पर मुस्तैद हो गया। रात भर पुलिस ने घटनास्थल पर निगरानी रखी और शनिवार सुबह पुलिस के खोजी डॉग बाघा को घटनास्थल तलब किया। बाघा ने घटनास्थल पहुंचकर घटना स्थल से आरोपी के संबंध में अहम सुराग महसूस किया और पिछले रास्ते से झाड़ियां तथा छोटी-बड़ी बाउंड्री को फांदते हुए गुजारा तो पीछे-पीछे पुलिस अमला भी हो लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी काफी उत्सुकता से इस नजारे को देखते और अपने मोबाइल में कैद करते रहे। बाघा ने कूदते-फांदते हरदी बाजार-दीपका मार्ग की ओर रुख किया। इस बीच पीछे-पीछे दौड़ रहे पुलिस कर्मियों ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो उन्हें बताया गया कि कल शाम इस रास्ते से एक दुबले-पतले युवक को काफी तेजी से जाते हुए देखा गया था। पुलिस का संदेह पुख्ता हो गया और बाघा ने आरोपी के भागने का जब रास्ता बताया तो उसी रास्ते पर चलकर अंततः मुखबिर की मदद से संदेही के हुलिया और कद-काठी के आधार पर एक चालक को पकड़ा गया। वह अपने वाहन में बेफिक्र होकर सोया हुआ था। जब वाहन की तलाशी ली गई तो कत्तानुमा हथियार बरामद हुआ। इसके संबंध में वह संतोषप्रद जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और कत्ता भी जप्त किया। थाना लाकर पूछताछ करने पर उसने हत्या करना स्वीकार किया। हत्यारे के मुताबिक वह युवती के द्वारा शादी का दबाव डालने और उसकी बातों को लेकर परेशान था और गुस्से में आकर मौत के घाट उतार दिया।

            Share This Article
            Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
            Share
            Previous Article NKH में न्यूरो केयर की बड़ी पहल: 30 दिवसीय मेगा न्यूरो कैंप शुरू, 100 से अधिक लोग लाभान्वित
            Next Article जगन्नाथ मंदिर दादरखुर्द में भव्य कलश यात्रा के साथ अखंड नवधा रामायण 22 से
            KORBA:मॉल रोड बनाने में सहयोग करें पावर हाउस रोड के व्यापारी
            03/05/2026
            KORBA:घर में जबरन घुसी बहनें, प्रार्थिया के भाई से शादी कर लेने दावा
            03/05/2026
            KORBA:हेड मास्टर कौशिक सेवानिवृत्त, विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
            03/05/2026
            हाल-ए-कोरबा: व्यवस्था पर हावी होती हठधर्मिता…!
            02/05/2026
            KORBA:सुनार सहित 6 गिरफ्तार,सोने का बिस्किट,जेवरात व नगदी बरामद
            02/05/2026
            KORBA में 4 मई को “व्यापारियों का महाकुंभ” BNI Crystals चैप्टर का भव्य शुभारंभ
            02/05/2026
            KORBA:एक्टिवा से निकला नाग,सड़क पार कर बाइक में घुसा
            02/05/2026
            शोक: देवप्रकाश शर्मा (लाला) का निधन
            02/05/2026
            Saty Sanwad

            SATYANARAYAN PAL

            Editor

            Mob : +91-9151305911
            Email : satysanwad2023@gmail.com
            Address : Korba Chhattisgarh 495677

            UDYAM-CG-10-0016159

            Important Page

            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Privacy Policy
            • Terms and Conditions

            श्री गणेशाय: नमः

            छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

            © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

            Welcome Back!

            Sign in to your account

            Username or Email Address
            Password

            Lost your password?