कोरबा-दीपका। नगर पालिका परिषद दीपका के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 5 सुभाष नगर के निवासियों को पिछले कुछ दिनों से पानी की भीषण किल्लत का सामना करना पड़ रहा है वार्ड में पुराना ज्ञान विज्ञान स्कूल के पास स्थित महत्वपूर्ण जल आपूर्ति बोरवेल के खराब हो जाने के कारण बोर के आस-पास के दर्जनों घरों में पानी की सप्लाई पूरी तरह से ठप्प हो गई है जिससे भारी आक्रोश है ।
जल संकट से त्रस्त सुभाष नगर के निवासियों ने आज नगर पालिका परिषद दीपका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) को एक ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में उन्होंने अपनी गंभीर समस्या को उजागर करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है ।
मुख्य बिंदु:-
- समस्या का कारण:- वार्ड क्रमांक 5 सुभाष नगर में स्थित सार्वजनिक उपयोग का बोरवेल खराब हो गया है ।
- प्रभाव:- बोर पर निर्भर कई परिवारों को दैनिक कार्यों खाना बनाना, नहाना, साफ-सफाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है जिससे उनकी परेशानियाँ अत्यधिक बढ़ गई हैं ।
ज्ञापन की मांग:-
वार्डवासियों ने स्पष्ट रूप से मांग की है कि नगर पालिका परिषद तत्काल इस खराब बोरवेल को ठीक कराए और जल्द से जल्द पानी की निर्बाध सप्लाई (निस्तारी) को फिर से चालू करे ।
ज्ञापन सौंपने वाले वार्ड के निवासियों ने कहा हमारी सबसे बुनियादी जरूरत पानी है और पानी न मिलने के कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है नगर पालिका को हमारी इस गंभीर समस्या पर तुरंत ध्यान देना चाहिए और युद्ध स्तर पर काम करते हुए बोर को दुरुस्त करना चाहिए। वार्ड के रहवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से अपील की है कि वे उनकी तकलीफ को समझते हुए इस काम को प्राथमिकता दें ताकि उन्हें इस भीषण जल संकट से जल्द से जल्द राहत मिल सके। ज्ञापन सौंपने वालों में शामिल रिंकू खान, रिजवाना, मोहम्मद नीशा, किरण बिरह, और अन्य वार्डवासी ।






