👉🏻 अनूप गोयल ने मेरे पुत्र को गुमराह किया, नकली उत्पाद के मामले में डीलर ने जारी किया सार्वजनिक स्पष्टीकरण
कोरबा। पिछले दिनों कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिवरता में संचालित श्रद्धा पेट्रोल पंप के पीछे स्थित स्टोर रूम से टाटा मोटर्स डीजल एग्जॉस्ट फ्लुइड (DEF) और गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट के के कुल 212 नग सीलबंद कथित नकली उत्पाद बरामद होने के मामले में पेट्रोल पंप के संचालक (डीलर) ने खुद को बेकसूर और अनभिज्ञ बताया है।
श्रद्धा फ्यूल्स के डीलर कुशल मनहर ने अपने एक पत्र के जरिये यह स्पष्ट किया है कि उक्त घटना के समय वे मौके पर उपस्थित नहीं थे तथा इस घटना में उनकी किसी भी प्रकार की संलिप्तता नहीं है।
यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी, जो एक अनुभवहीन व्यक्ति की अपूर्ण जानकारी कारण में घटित हुई। कुशल मनहर का कहना है कि उसके द्वारा HPCL के निर्धारित नियमों एवं मानकों के विरुद्ध कोई कार्य नहीं किया गया है।
उक्त दुर्भाग्यपूर्ण घटना HPCL द्वारा निर्धारित PESO स्वीकृत ले-आउट/डायग्राम के दायरे से बाहर घटित हुई, अतः उक्त घटना का HPCL के निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं नियमों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है।
इसके अतिरिक्त, इस पूरे घटनाक्रम में उसके पुत्र को भी अनूप गोयल द्वारा गुमराह/ठगा गया है। श्रद्धा फ्यूल्स की ओर से आधिकारिक रूप से स्पष्ट किया गया है कि डीलर कुशल मनहर ने HPCL के किसी भी नियम या मानक का उल्लंघन नहीं किया है तथा उक्त घटना के लिए वे जिम्मेदार नहीं हैं।






