कोरबा। बांकीमोंगरा निवासी सेवानिवृत्त एसईसीएल कर्मी भुनेश चन्द्रा एवं श्रीमती सीमा चन्द्रा के सुपुत्र शुभम चन्द्रा ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्हें 8 अगस्त को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में एम.टेक (कंप्यूटर टेक्नोलॉजी) की डिग्री प्रदान की गई।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति रही। शुभम को यह डिग्री संस्थान के विभाग प्रमुख शंकर प्रकरिया के कर-कमलों से प्रदान की गई।

वर्तमान में शुभम चन्द्रा नोएडा स्थित ईएक्सएल कंपनी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित बांकी मोंगरा एवं कोरबा के सामाजिकजनों में हर्ष का माहौल है। शुभचिंतकों एवं परिजनों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बधाई प्रेषित की है।






