Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:प्रशासन पर हावी ‘रेत तंत्र’, नेता दे रहे संरक्षण,सरकार को लंबी चपत,EOW की यहां भी जरूरत…
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:प्रशासन पर हावी ‘रेत तंत्र’, नेता दे रहे संरक्षण,सरकार को लंबी चपत,EOW की यहां भी जरूरत…

Admin
Last updated: 10/03/2025 11:01 AM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

0 माइनिंग आरक्षक संजू लहरे ने कल शाम पकड़ा एक JCB

कोरबा। प्रदेश के विभिन्न जिलों सहित कोरबा जिले में भी प्रशासन तंत्र पर रेत तंत्र हावी है। अवैध रेत तंत्र को राजतंत्र के कुछ लोगों का काफी गहरे तक संरक्षण प्राप्त है और आलम यह है कि इस संरक्षण के बूते सरकार को लाखों नहीं बल्कि करोड़ों के रॉयल्टी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिस पैमाने पर नदियों से अवैध रेत खोदकर तमाम सरकारी और गैर सरकारी सहित निजी निर्माण में खपाई जा रही है, उसके मुकाबले में राजस्व की प्रति बहुत ही कम हो रही है। उदाहरण स्वरूप 10 वाहनों का रॉयल्टी पटा कर उसकी आड़ में 100 गाड़ी रेत खपाई जा रही है। राजतंत्र के सामने खनिज विभाग के अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ बंधे हुए हैं। कार्रवाई करना चाहते हैं पर मजबूर भी हैं,क्योंकि राज तंत्र से जुड़े लोग जो चाहते हैं वैसा करना पड़ता है। इसका पूरा-पूरा फायदा उठा रहे रेत माफियाओं के यहां तो अब ईओडब्ल्यू का छापा मारने की नौबत आ गई है। कोयला घोटाला की तर्ज पर ही ऊर्जाधानी में रेत घोटाला हो रहा है और काफी जोर-जोर से हो रहा है।
बड़ी-बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं, रेल परियोजना, सड़क निर्माण आदि में बड़े पैमाने पर रॉयल्टी की चोरी कर रेत खपाई जा रही है। धर पकड़ भी यदा-कदा होती है। खनिज महकमे के पास संसाधन की कमी है इसलिए वह एक सिरे पर दबिश देते हैं तो कई छोर से चोर भाग निकलते हैं। संयुक्त रूप से कार्रवाई का अभाव लगातार बना हुआ है।

- Advertisement -

    0 आरक्षक ने पकड़ा एक JCB
    कार्रवाई की कड़ी में रविवार शाम करीब 4 बजे घाट पर महकमे ने दस्तक दी तो नदी में जेसीबी उतार कर रेत निकाल रहा चालक जेसीबी लेकर सर्वमंगला घाट की तरफ भाग निकला। यहां निर्माणधीन रेल परियोजना के पास माइनिंग आरक्षक संजू लहरे ने उस जेसीबी को पकड़ा और पुलिस अभिरक्षा में सर्वमङ्गला पुलिस सहायता केंद्र में ले जाकर खड़ा करा दिया। अब इसके आगे क्या कार्यवाही हुई है यह बताने वाला कोई नहीं। कोरबा शहर से लगे घाट पर माईनिंग अमला रह-रह कर दस्तक दे रहा है, इस दस्तक के बीच जो समय मिलता है उस समय पर माफिया अपना काम निकाल रहे हैं लेकिन पकड़ में कोई भी नहीं आ सका है।

    0 कोयलांचल-कटघोरा में भी
    इसके अलावा शहर से लगे कोयलांचल कुसमुंडा क्षेत्र के डौकाबुड़ा, खमरिया बस्ती के नीचे, आईबीपी बस्ती, कपाटमुड़ा, बलगी से होकर बहने वाली नदी दोहन का शिकार हो रही है। यहां बाकायदा मशीन लगाकर रेत निकलवाई और खपाई जा रही है। कटघोरा थाना क्षेत्र में मोहलाईनभाटा, ऊंचापारा, जुराली, कसनिया, डुडगा में मानव श्रम के सहारे रेत की चोरी हो रही है। बस स्टैंड का एक होटल इन रेत चोरों से होने वाली सेटिंग का गवाह भी है। यहीं पर आबकारी वाले भी दिन भर का लेन-देन करते हैं। इसी तरह बाकी मोगरा क्षेत्र की अहिरन नदी भी अवैध दोहन का शिकार है। जिले के अन्य क्षेत्र भी इसी प्रकार से प्रभावित हैं जहां नदियों का अस्तित्व खतरे में है किंतु पर्यावरण विभाग के अधिकारी गहरी नींद में है।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article BREAK:पूर्व CM भूपेश बघेल व पुत्र के घर ED की दस्तक
              Next Article वार्ड 15 के PDS दुकान की शिकायत कलेक्टर से, कार्डधारियों पर राशन के साथ रोजी-रोटी का संकट
              KORBA:सिलेंडर की कालाबाजारी शुरू,ब्लैक 1500 से 1600 में बेच रहे
              12/03/2026
              विश्व किडनी दिवस पर NKH में जागरूकता कार्यक्रम
              12/03/2026
              सुजीत सिंह बने भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष
              12/03/2026
              IG Milena Kurre Felicitates 56 Women Achievers of BALCO on International Women’s Day
              12/03/2026
              आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित
              12/03/2026
              KORBA:कलेक्टर ने नापी जनमन सड़क,उतार-चढ़ाव, मोड़ एवं गुणवत्ता का बारीकी से जायजा
              12/03/2026
              KORBA:इस स्टैंड में 6 लाख खर्च..! निर्माण व लागत की चर्चा,कितना लगाया- कितना दबाया ?
              12/03/2026
              शिवाय हॉस्पिटल पर जुर्माना तो बनता है,पर इससे भी परहेज कर रहा विभाग….!
              12/03/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?