कोरबा। बाँकी मोंगरा नगर पालिका परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा की तरफ से उनके पति विकास झा ने छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन एवं भाजपा प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। प्रदेश कोषाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा विकास झा के साथ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने इस अवसर पर कहा कि संगठन ने एक ऊर्जावान कार्यकर्ता पर विश्वास जताया, जिसका परिणाम है कि नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा में भाजपा की जीत सुनिश्चित हुई। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनता के विश्वास पर संगठन और सरकार पूरी तरह खरी उतरेगी और नगर पालिका क्षेत्र में विकास की एक नई गाथा लिखी जाएगी।
भाजपा प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो ने कहा कि भाजपा सदैव कार्यकर्ताओं की सक्रियता और निष्ठा को प्राथमिकता देती है और समय आने पर उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य करती है।बाँकी मोंगरा में भाजपा का परचम लहराना इसी संगठनात्मक रणनीति का परिणाम है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को इस विजय के लिए धन्यवाद भी दिया।
इस दौरान उदय शर्मा, अश्वनी साहू, रामप्रसाद डहरिया, सुंदर बंजारे, पुष्पेंद्र साहू, रवि सिंह, प्रदीप अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, मुकेश झा, नितिन वर्मा, सोनू श्रीवास एवं अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।