Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: एक एकड़, एक साल, एक लाख : जिले में औषधीय पौधों की खेती की प्रक्रिया शुरू
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

एक एकड़, एक साल, एक लाख : जिले में औषधीय पौधों की खेती की प्रक्रिया शुरू

Admin
Last updated: 25/06/2025 10:12 PM
Admin
Share
8 Min Read
SHARE

80 एकड़ शासकीय भूमि पर औषधीय पौधों की खेती के लिए स्वसहायता समूहों से अनुबंध

- Advertisement -

    खेती शुरू करने चार लाख रूपये की प्रारंभिक राशि भी मिली

    - Advertisement -

      कलेक्टर बोले-ऐतिहासिक दिन, इससे किसानों-महिलाओं की आय बढ़ेगी

      धमतरी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की पहल पर आज धमतरी जिले में औषधीय पौधों की खेती की प्रक्रिया शुरू हो गई। अगले एक सप्ताह में 21 गांवों में 80 एकड़ शासकीय भूमि पर लगभग 38 स्व सहायता समूहों की महिलाएं खस, ब्राम्ही और पचौली के पौधे रोपेंगी। किसानों सहितं महिला स्व सहायता समूहों की सदस्यों की आय बढ़ाने में औषधीय पौधों की खेती विशेष पहल की शुरूआत मानी जा रही है। औषधीय पौधों की खेती से विशेषज्ञों ने एक एकड़ रकबे में एक साल में 75 हजार रूपये से लेकर एक लाख रूपये तक के शुद्ध मुनाफे का अनुमान लगाया है। जिले में इस खेती के लिए औषधीय पादप बोर्ड की सहायता ली जा रही है। बोर्ड के सीईओ जेसीएस राव ने आज कुरूद में एक सौ से अधिक महिलाओं को औषधीय पौधों की खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इसके लिए अनुदान, प्रशिक्षण, पौधे आदि की उपलब्धता के बारे में भी बताया।

      सीईओ ने उपस्थित महिलाओं को खेतों में रोपने के लिए औषधीय पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराने, पौधों को लगाने के लिए तकनीकी मार्गदर्शन देने, पौधों की देखरेख करने, उनका प्रसंस्करण करने से लेकर उन्हें बेचने के लिए भी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की जानकारी दी। इस दौरान तीन महिला समूहों को औषधीय पौधों की खेती शुरू करने के लिए कॉन्टेक्ट फार्मिंग के तहत औषधीय बोर्ड से मान्यता प्राप्त खरीददारों ने प्रारंभिक राशि के रूप में चार लाख रूपये के धनादेश भी दिए। इस कार्यशाला में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव सहित कृषि, उद्यानिकी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
      जिले में कुरूद और मगरलोड विकासखण्ड में पहले चरण में खस 68 एकड़ रकबे में, ब्राम्ही 9 एकड़ रकबे में और पचौली 3 एकड़ रकबे में लगाई जाएगी। 21 ग्राम पंचायतों के 21 गांवों के 38 स्व सहायता समूहों की लगभग 380 महिलाएं यह खेती करेंगे। जिले में पहले चरण में औषधीय पौधों की खेती शासकीय भूमि पर कराई जा रही है। इसके अनुभव के बाद निजी किसानों के खेतों में भी औषधीय फसलें लगवाई जाएंगी। पहले चरण में नारी, गुदगुदा, परखंदा, परसवानी, मंदरौद, सिरसिदा, बोरसी, लड़ेर, सोनेवारा, कपालफोड़ी, मेघा, गिरौद, सौंगा, बुड़ेनी, कण्डेल, बलियारा, झूरानवागांव, सारंगपुरी, देवपुर, सोरम और पोटियाडीह में महिला स्व सहायता समूह खस, ब्राम्ही और पचौली की खेती करेंगी। अगले एक सप्ताह में इन सभी गांवों में चिन्हांकित स्थलों पर पौधों का रोपण शुरू हो जाएगा।

      कलेक्टर बोले-ऐतिहासिक दिन, इससे किसानों-महिलाओं की आय बढ़ेगी

      कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज के दिन को धमतरी जिले के लिए ऐतिहासिक बताया उन्होंने कहा कि महिला समूहों को औषधीय पौधों की खेती से जोड़ने के सफल प्रयास से एक तरफ इस खेती को बढ़ावा तो मिलेगा ही, इसके साथ-साथ महिला सशक्तिकरण, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण जैसे अभियानों को भी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि औषधीय पौधों की खेती कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाली है। देखरेख, सिंचाई, खाद-दवाई आदि का खर्चा बहुत कम है, लेकिन इसकी मांग बाजार में तेजी से बढ़ रही है। इन उत्पादों की मार्केटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित होने के कारण महिलाओं को इससे अच्छा खासा लाभ मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थित सुधरेगी।

      औषधीय पादप बोर्ड देगा तकनीकी मार्गदर्शन, मान्यता प्राप्त खरीददारों द्वारा उपज खरीदने की गारंटी

              कुरूद में आयोजित एक दिनी कार्यशाला में आज स्व सहायता समूहों की महिला सदस्यों को औषधीय पौधों की खेती के बारे में तकनीकी मार्गदर्शन दिया गयां। कार्यशाला में ही चयनित प्लाट पर इन महिलाओं को पौधरोपण के तरीकों की हेण्डऑन जानकारी भी दी गई। उन्हें खेत तैयार करने से लेकर पौधों के बीच दूरी, दो लाईनों के बीच दूरी, जरूरी खाद-उर्वरक, सिंचाई, निंदाई, गुड़ाई के बारे में विस्तार से बताया गया। औषधीय पादप बोर्ड के सीईओ श्री राव ने महासमुंद जिले में औषधीय पौधों की खेती कर रहे किसानों के खेतों में भी धमतरी-कुरूद की महिलाओं को प्रशिक्षण भ्रमण पर ले जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि औषधीय पौधों की खेती के लिए खेत तैयार करने से लेकर फसल की कटाई-प्रसंस्करण तक बोर्ड के विशेषज्ञ महिला समूहों की सहायता करेंगे। श्री राव ने यह भी बताया कि औषधीय पौधों की उपज-उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने में भी बोर्ड पूरी मदद करेगा। कॉन्टेक्ट फार्मिंग के तहत फसल लगाने वाले किसानों के खेतों से ही बोर्ड के मान्यता प्राप्त खरीददार इस उपज को खरीद लेंगे। इसके लिए किसानों-महिलाओं को किसी बाजार में जाने या बाजार की तलाश की जरूरत नहीं पड़ेगी। कार्यशाला में आज बोर्ड के अनुबंधित खरीददार छत्तीसगढ़ स्टीरिया एंड हर्बल्स, सुगंध एरोमेटिक्स, ईस्टा हर्बल्स और विराध्या इंटरप्रायजेस के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। प्रतिनिधियों ने कुरूद विकासखण्ड के देवी महिला कलस्टर संगठन चर्रा को 35 एकड़ रकबे में खस की खेती करने के लिए प्रारंभिक राशि के रूप में एक लाख 65 हजार रूपये का धनादेश सौंपा। इसी तरह धमतरी विकासखण्ड के आंचल महिला कलस्टर संगठन संबलपुर को एक लाख रूपये और मगरलोड विकासखण्ड के अनंतदीप महिला कलस्टर समूह भरदा को एक लाख 35 हजार रूपये की राशि की धनादेश दिए गए। 

      स्वसहायता समूहों की महिलाओं में उत्साह, बोलीं-नया काम करके बनेंगे लखपति

           औषधीय पौधों की खेती को लेकर महिला स्वसहायता समूहों की सदस्यों में भारी उत्साह देखा गया। आज की कार्यशाला में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। औषधीय पौधों की खेती के तरीकों की पूरी जांच पड़ताल की। महिलाओं ने विशेषज्ञों से औषधीय पौधों की खेती के बारे में शंका-समाधान भी किया। औषधीय पौधों से फायदा, खेती की तकनीक, प्रोसेसिंग से लेकर मार्केटिंग तक के बारे में महिलाओं ने विशेषज्ञों से छोटी से छोटी जानकारी ली। 
         महिला समूह की सदस्य श्रीमती दिलेश्वरी साहू ने कहा कि इसके बारे में पहले जानकारी नहीं थी। समूह केवल पापड़, बड़ी, साबून, बांसकला या फिर सेंट्रिंग, मशरूम उत्पादन, रंग-गुलाल बनाने तक ही सीमित थे। औषधीय पौधों की खेती के नये काम से सभी को नई-नई जानकारियां मिल रहीं हैं। एक अलग तरह की खेती का अनुभव होने जा रहा है। हम सभी इसके लिए तैयार हैं और जल्द ही औषधीय पौधों की खेती के इस नये काम से लखपति बनकर दिखाएंगे।
                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article शहर को अपना समझने वाले आयुक्त उतरे सड़क पर, कार्यवाही और अर्थदण्ड की दी चेतावनी
                Next Article KORBA निगम इंदौर मॉडल पर कार्य करेगा
                KORBA BREAK:लाखों का बैटरी स्क्रैप रवाना होने से पहले पकड़ाया, पर्यावरण विभाग ने पुलिस को सौंपा
                14/06/2026
                बालको के “सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर”
                13/06/2026
                KORBA BREAK: ASI के घायल पुत्र ने दम तोड़ा, कुछ आरोपी हिरासत में,डीजल चोरों से जुड़ रहे तार,अधिकृत पुष्टि नहीं
                12/06/2026
                KORBA:राधा मिश्रा की श्रद्धांजलि शोक सभा आज ग्राम तौलीपाली में
                12/06/2026
                KORBA:जुआड़ियों की टारगेट में पुलिस…! हरि साहू का सज रहा फड़,दो लोगों को पकड़ा तो सच उगला,फिर टँकी पर चढ़कर पुलिस को ही धमकाया
                12/06/2026
                शोक: बाबूलाल पाल का निधन,आज अंत्येष्टि
                12/06/2026
                जवाली में भाजयुमो ने प्रधानमंत्री के लिए किया रूद्राभिषेक
                10/06/2026
                KORBA BREAK:ओंकार ठाकुर,माधुरी एडिशनल कलेक्टर बने-सरोज महिलांगे,सीमा पात्रे, तुलाराम ज्वाइंट कलेक्टर पदोन्नत
                10/06/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?