कोरबा। जिले में दबे-छुपे तौर पर चल रहे अवैध कबाड़ के कारोबार में बड़ी चालाकी से काम लिया जा रहा है।
एक बड़ी बैठक पिछले दिनों करने के बाद इस कारोबार को जोर-जोर से करने की जहां तैयारी चल रही है वहीं सिंडिकेट भी सक्रिय है। दिन के उजाले में कबाड़ खरीदने व भंडारण के बाद जमा कबाड़ को परिवहन करने के लिए रात के अंधेरे व सन्नाटे का फायदा उठाया जा रहा है। रात में दूसरे जिले की ओर कबाड़ भेजा जा रहा है। गुरुवार की रात एक वीडियो सामने लाया गया जिसमें जानकार सूत्र ने कथित तौर पर दावा करते हुए बताया कि उक्त ट्रक में कबाड़ लोड कर उसे तिरपाल से ढक कर कोरबा जिले की सीमा से बाहर बड़े कबाड़ी के पास खपाने के लिए ले जाया जा रहा है। देर रात कनकी – खिसोरा मार्ग पर उक्त ट्रक का वीडियो बनाया। सूत्र के मुताबिक रात में कहीं भी किसी भी तरह की जांच-पड़ताल, चेकिंग का कोई भय नहीं होता और निर्भीक तरीके से अवैध कबाड़ का परिवहन करने का अब यह नया तरीका अपना लिया गया है। हालांकि,उक्त वाहन में क्या था,इसकी पुष्टि हम नहीं करते किंतु कोरबा जिले में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी की सख्ती के आगे कबाड़ियों की दाल नहीं गल पा रही है। अवैध कबाड़ी इसलिए नजरों से बचा कर अपना काम करने की जुगत लगाते नजर आते हैं
KORBA से सन्नाटे में कबाड़ परिवहन,रात में चेकिंग का भय नहीं






