👉🏻 बिलासपुर जोन की जारी सूची में नाम इम्पैनल
कोरबा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की युवा विंग भारतीय युवक कांग्रेस (युकां) की चुनावी गर्माहट बनी हुई है। शीर्ष पदाधिकारियों के द्वारा युकां के आगामी चुनाव में भाग लेने वाले नाम को इम्पैनल किया जाकर इसकी सूची जारी की जा रही है। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव का चुनाव लड़ने वाले लोगों की भी सूची जारी कर दी गई है जिनमें सक्रिय व तेज तर्रार युवा नेता विशाल सिंह राजपूत भी शामिल हैं।
कोरबा जिले से उनका नाम प्राथमिकता के क्रम में है। बिलासपुर जोन के लिए जारी सूची में वैसे तो कोरबा जिले से तीन नाम रखे गए हैं किंतु इनमें सर्वाधिक चर्चा में विशाल सिंह राजपूत हैं। एनएसयूआई में प्रदेश महासचिव का वे इस समय दायित्व निभा रहे हैं और अपने दायित्व का संगठन के प्रति बखूबी निर्वाह करते हुए संगठन के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते आए हैं। राष्ट्रीय संगठन के आव्हान पर, प्रदेश संगठन के नेतृत्व में विशाल सिंह राजपूत ने आंदोलन और प्रदर्शनों में अपनी अग्रणी भूमिका भी निभाई है। जनहित के विषयों और मुद्दों पर भी वह मुखर रहे हैं।
विशाल सिंह राजपूत का नाम युकां प्रदेश महासचिव के लिए पैनल में शामिल होने पर उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। विशाल सिंह राजपूत ने कहा है कि संगठन का उन पर जो भरोसा बना हुआ है, वह इस भरोसे पर सदैव खरा उतारते हुए संगठन को आगे बढ़ाने में अपनी महती भूमिका निभाएंगे। उन्होंने युवा कांग्रेस के तमाम सदस्यों और समर्थकों से आव्हान भी किया है कि संगठन की शक्ति सबसे बड़ी शक्ति होती है और युवा कांग्रेस को शक्तिशाली बनाना है, ताकि कांग्रेस मजबूत बने।





