कोरबा। आज मंगलवार 6 मई को मजदूर कार्ड/श्रम कार्ड बनाने का शिविर वार्ड क्रमांक 5 देवांगन पारा के पार्षद टामेश अग्रवाल के कार्यालय में लगाया गया है। शिविर में नवीन कार्ड बनाने के साथ पुराने कार्ड का नवीनीकरण भी किया जा रहा है।

इस कार्य में पार्षद अग्रवाल के द्वारा सहयोग किया जा रहा है।

श्रम विभाग से लेबर इंस्पेक्टर बीसी साहू, कल्याण अधिकारी दिग्विजय गुरूपंच,लेखापाल नीलेश राठौर, डाटा एंट्री ऑपरेटर आशीष किरण ने शिविर में आने वाले हितग्राहियों के मजदूर कार्ड बना कर दिए व आवश्यकता अनुसार नवीनीकरण किये जा रहे हैं। शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लाजवन्ती दीवान, अंजना पटेल, बबिता दान सहित वार्ड 6 से युवा जितेन्द्र सिंह राजपूत भी उपस्थित रहे।







