👉🏻कहा- विकास के नाम पर सिर्फ ठेका और भ्रष्टाचार नहीं, मूलभूत सुविधाओं पर भी ध्यान दें
👉🏻अस्थाई टैंकर नहीं, स्थाई समाधान करे पालिका प्रशासन
कोरबा-बांकीमोंगरा। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में कोयलाधानी भू विस्थापित किसान संघ के अध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह तंवर और श्रवण सिंह तंवर,योगेश अग्रवाल के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 1 में निवासरत महिलाओं के साथ पेयजल की समस्या को लेकर पालिका में अपनी बात रखी गई। सीएमओ की अनुपस्थिति में इंजीनियर बर्मन से फोन के माध्यम से चर्चा हुई। चर्चा के दौरान उन्होंने अपनी बात रखी कि अभी तुरंत टैंकर भिजवाया जा रहा है।पाइपलाइन में खराबी के कारण घर-घर जो टेप नल पालिका द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है उसमें परेशानी हो रही है। संगठन अध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह तंवर ने कड़े शब्दों में उन्हें इस बात का संकेत दिया कि जल्द ही स्थाई पेयजल व्यवस्था बोर के माध्यम से नहीं की जाती तो निगम परिषद का घेराव किया जाएगा।
संगठन अध्यक्ष ने बताया कि परिषद कार्यालय से महज 1 किलोमीटर की दूरी में यह बांकी ग्राम है और आज पालिका परिषद होते हुए भी लोग पेयजल के लिए तरस रहे हैं, जो बड़े ही शर्म की बात है। पालिका परिषद के लिए विकास के नाम पर केवल भ्रष्टाचार मचाकर केवल ठेके का काम किया जा रहा है। जो मूलभूत आवश्यकता है उस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वार्ड क्रमांक 3 मोंगरा बस्ती, वार्ड क्रमांक 1 बांकी बस्ती, पुरेना निवासियों के साथ मिलकर इन मामलों के लेकर बड़े संघर्ष की बात गजेन्द्र पाल ने कही है।








