कोरबा,कोरबी-चोटिया। कोरबा जिले के विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित,सिरमिना सोसायटी द्वारा रुपए लेकर ग्राम पंचायत से बाहर के लोगों को खाद बेचने के आरोपों पर दूसरा पक्ष सामने आया है।
विगत दिनों एक ग्रामीण के द्वारा वायरल किए गए वीडियो में कही गई बातों को इन्होंने इनकार करते हुए कहा है कि ऐसा कुछ भी नहीं है।
यहां नियम के तहत ही पात्र किसानों को खाद का वितरण किया जा रहा है। बाहरी किसानों को कोई भी खाद नहीं बेचा जा रहा है और जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वह सभी गलत और बेबुनियाद हैं।





