कोरबा। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया कोरबा यूनिट द्वारा नेहरू नगर, कोरबा में 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। एसोसिएशन के छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के चेयरमैन संदीप सेठ के नेतृत्व में आयोजन हुआ ।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे यूनिट अध्यक्ष सतीश शुक्ला द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। राष्ट्रगान एवं देशभक्ति गीतों से वातावरण राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत हो उठा। कल्पना ने देशभक्ति गीत, आरव, रितिका एवं सिद्धेश ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व और युवा पीढ़ी के कर्तव्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। तीनों प्रतिभागियों को स्मृति-चिन्ह से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती सुमन सेठ, श्रीमती कुसुम ताम्रकार एवं श्रीमती रीता शर्मा का जन्मदिन भी मनाया गया। कार्यक्रम को श्रीमती स्मिता देशपांडे, डॉ. सुनील सेठ, शैलेश गुप्ता एवं यूनिट अध्यक्ष सतीश शुक्ला ने भी संबोधित किया तथा राष्ट्रभक्ति, एकता और सामाजिक सेवा का संदेश दिया। स्थल सजावट रितिका, विकास, मायरा, स्वाति एवं कल्पना द्वारा की गईं । कोषाध्यक्ष पी. एल. मिरेंद्र ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में श्रीमती साहू, शिव, सीमा, श्रीमती देशपांडे, ए. के. पाटी सहित अनेक सदस्यों की उपस्थिति रही।


















