Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जनचर्चा: डॉ.महंत की रणनीति बनाम सत्ता की लहर…. दिलचस्प हुआ कोरबा महापौर का चुनाव
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

जनचर्चा: डॉ.महंत की रणनीति बनाम सत्ता की लहर…. दिलचस्प हुआ कोरबा महापौर का चुनाव

Admin
Last updated: 04/02/2025 1:52 PM
Admin
Share
5 Min Read
SHARE

    0 भाजपा की संजू और कांग्रेस की ऊषा में टक्कर काँटे का,प्रदेश की भी निगाह

    कोरबा। छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी कोरबा सहित प्रदेश के 10 नगर निगमों में शहर की सरकार चुनने को लेकर मुकाबला दिलचस्प हो चला है। मतदान के तारीख की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और चुनावी शोर 9 फरवरी की शाम तक थम जाएगा। वक्त काफी कम बचा है, प्रचार-प्रसार बहुत ज्यादा करना है। कोरबा निगम में कांग्रेस और भाजपा दोनों ने पुरबइया उम्मीदवार पर दॉव खेल है। कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उषा तिवारी के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की टीम और कांग्रेसजन जोर-शोर से लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ कोरबा के विधायक और छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन और उनकी भारतीय जनता पार्टी की टीम महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत के लिए जोर-शोर से जुटे हैं। हालांकि इन पर पूरे प्रदेश का भी दारोमदार है।
    वैसे कोरबा का हर चुनाव हर वक्त हाई प्रोफाइल ही रहा है। विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा का चुनाव या फिर शहर सरकार चुनने का मसला, दिल्ली से लेकर प्रदेश की निगाहें यहां के परिणाम पर टिकी रहती है। मौजूदा चुनाव में एक तरफ नेता प्रतिपक्ष तो दूसरी तरफ कैबिनेट मंत्री की प्रतिष्ठा दॉव पर लगी हुई है। जनचर्चाओं में यह बात काफी गहरे शुमार है कि डॉ. चरणदास महंत राजनीति में एक अच्छे रणनीतिकार माने जाते हैं। जब बात सत्ता की लहर की चलती है तो लोग यह भी कहने से नहीं चूकते कि डॉक्टर महंत की रणनीति के बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता और वह बाजी पलटने में माहिर हैं। कांग्रेस के परंपरागत वोटों के अलावा श्रीमती उषा तिवारी के अपने व्यक्तित्व कृतित्व और सामाजिक वोटों के साथ-साथ लोगों के रुझान परिणाम तय करेंगे।
    दूसरी तरफ संजू देवी राजपूत भी कमतर नहीं हैं। वे एक बड़ा जाना पहचाना नाम हैं। भारतीय जनता पार्टी में पार्षद से लेकर संगठन के विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने अपनी एक अलग पहचान अपने व्यक्तित्व व कृतित्व के जरिए सामाजिक स्तर के साथ ही जन मानस में स्थापित की है। मंत्री लखन लाल देवांगन की अपनी एक अलग छवि है और शहर सरकार में उनकी अच्छी खासी दखल से इनकार नहीं किया जा सकता क्योंकि वे भी यहां के महापौर रह चुके हैं। संजू देवी राजपूत का भी परम्परागत वोटों के साथ अपना सामाजिक वोटों का ताना-बाना है।

    - Advertisement -

        0 60-40 का अनुपात है अब तक, कब किसका पलड़ा भारी हो,कह नहीं सकते

        जब आम लोगों से शहर के मौजूदा चुनाव पर चर्चा करते हैं तो अनायास 60 और 40% का रेशियो वे अपनी जुबान पर लाते हैं लेकिन यह बताने से जरूर परहेज कर रहे हैं कि 60% कौन है और 40% कौन..? मुकाबला बहुत ही कांटे का है जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी खासकर आम आदमी पार्टी की लखनी साहू और निर्दलीय दिनेश मालती किन्नर भी लोकल वोटों का समीकरण बिगाड़ती नजर आ रही हैं। इस बीच प्रत्याशियों से लेकर उनके नेताओं में आपसी जुबानी जंग जारी है।

        0 घोषणा पत्र और बैठकों का जारी
        भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र अटल संकल्प पत्र के रूप में जारी कर दिया है जबकि कांग्रेस का अभी इंतजार में है। इसके साथ-साथ कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज नेताओं, पदाधिकारी के द्वारा बैठक दर बैठक लेने का सिलसिला चल पड़ा है। वार्डों में भी चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। पार्टी के पदाधिकारी महापौर पद जीतने के लिए वार्डों में दौरे पर दौरा कर रहे हैं, साथ ही पार्षद प्रत्याशियों का भी प्रचार-प्रसार हो रहा है।
        0 भीतरघात करने वालों की कमी नहीं
        चुनाव में भीतरघात का खतरा दोनों ही दलों में बना हुआ है। इसे पार्टी के नेता भी भली भांति जानते हैं। उनके द्वारा टिकट वितरण को लेकर वार्ड-वार्ड चली आ रही नाराजगी से होने वाले संभावित डैमेज को कंट्रोल करने की कवायद लगातार की जा रही है। इसमें काफी हद तक सफलता भी मिलती दिख रही है और नाराज लोगों को मनाया जा रहा है। वैसे पूर्व पदाधिकारियों की भी पूछ परख तीनों चुनाव में घटी-घटी सी नजर आई है। मान-मनौव्वल का यह दौर कुछ दिन बाद थम जाएगा।

                  Share This Article
                  Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                  Share
                  Previous Article जनचर्चा: डॉ.महंत की रणनीति बनाम सत्ता की लहर…. दिलचस्प हुआ कोरबा महापौर का चुनाव
                  Next Article KORBA:वार्ड 26 में चुनावी घमासान: विकास बनाम सांप्रदायिक राजनीति
                  शोक:पूर्व विधायक उइके के पिता का निधन
                  02/12/2025
                  KORBA:बेखौफ अतिक्रमण-बेबस प्रशासन-बेख्याल जनप्रतिनिधि……
                  02/12/2025
                  KORBA:किशोरी को छेड़ा,रिंकू को 2 साल सश्रम कारावास
                  02/12/2025
                  सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी- तकनीक, प्रशिक्षण और संसाधन के साथ-साथ जागरूकता पर भी देना होगा ध्यान: हरीश दुहन
                  02/12/2025
                  KORBA:उखाड़े गए अतिक्रमण, SDM के नेतृत्व में कार्रवाई से हड़कंप,नेताओं को सुननी पड़ी खरी-खोटी
                  01/12/2025
                  KORBA:खेत में मिली अधजली निर्वस्त्र लाश, इलाके में सनसनी
                  01/12/2025
                  KORBA:दूसरी महिला के चक्कर में बेरहम हुआ पति,पत्नी व पुत्री घायल
                  01/12/2025
                  एसईसीएल मुख्यालय में सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी
                  01/12/2025
                  Saty Sanwad

                  SATYANARAYAN PAL

                  Editor

                  Mob : +91-9151305911
                  Email : satysanwad2023@gmail.com
                  Address : Korba Chhattisgarh 495677

                  UDYAM-CG-10-0016159

                  Important Page

                  • About Us
                  • Contact Us
                  • Disclaimer
                  • Privacy Policy
                  • Terms and Conditions

                  श्री गणेशाय: नमः

                  छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                  © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                  Welcome Back!

                  Sign in to your account

                  Username or Email Address
                  Password

                  Lost your password?