👉🏻 245 किलो गॉजा, मारुति अर्टिगा सहित कुल 1 करोड़ 30 लाख 50,000 रूपये की जप्ती
👉🏻 रतनपुर में घेराबंदी कर पकड़ा गया
बिलासपुर। विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17.04.2026 को बिलासपुर पुलिस को सूचना मिला कि मारुति अर्टिगा कार क्र. CG 04QD 7255 में अवैध रूप से भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा कटघोरा की ओर से मरवाही के रास्ते मध्यप्रदेश ले जा रहे है, कि सूचना पर थाना रतनपुर पुलिस व एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा उक्त संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं सीएसपी सिविल लाइन निमितेश परिहार,श अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय को अवगत कराकर, उच्च अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देशन पर रेड कार्यवाही करने टीम नेशनल हाईवे नवापारा चौक भेडी मुंडा के पास रवाना हुई थी, कि कटघोरा की ओर से आ रही अर्टिगा कार क्र. CG 04QD 7255 को चेक करने पर भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा 245 किलोग्राम कीमती 1 करोड़ 22 लाख रुपए व गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन अर्टिगा को आरोपी अमित कुमार केवट निवासी भुतही टोला बुढार से जप्त कर , उक्त व्यक्ति के विरूद्ध थाना रतनपुर में नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन, निरीक्षक अनिल अग्रवाल, accu प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, उपनिरी. विष्णु यादव, उप निरिक्षक कमलेश बंजारे, प्रधान आरक्षक सैय्यद अकबर अली एवं अन्य पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा।






