Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सक्ती जिले की प्रभारी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सभी विभागों के अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

सक्ती जिले की प्रभारी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सभी विभागों के अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

Admin
Last updated: 05/09/2024 11:20 PM
Admin
Share
7 Min Read
SHARE

केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओ का जमीनी स्तर पर करे बेहतर क्रियान्वयन-प्रभारी मंत्री

सक्ती। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री और जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में जिले में कार्यरत सभी विभागो के अधिकारियो की समीक्षा बैठक ली। बैठक में प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने जिले में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओ का जमीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन करते हुवे आमजन को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित कराने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने समीक्षा बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को समाज को बेहतर और सुदृण बनाने की दिशा में जिम्मेदारीपूर्वक कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सक्ती जिले के सभी विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक के साथ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही इस अवसर पर प्रभारी मंत्री, सांसद सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों और अधिकारियो द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर पर बादाम का पौधा भी लगाया गया। 
समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार, जिला पंचायत सदस्य  टिकेश्वर गबेल, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो, डीएफओ श्रीमती प्रियंका पांडेय, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर बीरेंद्र कुमार लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर दुष्यंत रायस्त, जिला पंचायत परियोजना निदेशक बी पी भारद्वाज, एसडीएम सक्ती अरुण कुमार सोम, एसडीएम डभरा बालेश्वर राम, एसडीएम मालखरौदा रूपेंद्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार, कृष्णकांत चंद्रा सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
   प्रभारी मंत्री ने समीक्षा बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी से पूरक पोषण आहार, गर्भवती महिलाओ की संख्या, पोषण पुनर्वास केंद्र, दिशा भ्रमण कार्यक्रम, मातृत्व वंदना योजना, सुकन्या समृधि योजना, मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना सहित अन्य विभिन्न विभागीय गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने महतारी वंदन योजना के लक्ष्य और उसके विरुद्ध किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। प्रभारी मंत्री ने महतारी वंदन योजना अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा महिलाओं का फॉर्म भरवाकर उन्हें लाभान्वित कराए जाने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में कृषि विभाग के उपसंचालक द्वारा खरीफ वर्ष 2024 के लिए बीज उपलब्धता, भंडारण और वितरण की जानकारी, रासायनिक उर्वरक भंडारण और वितरण की जानकारी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत प्रगति की स्थिति, प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि, लैंड सीडिंग, आधार सीडिंग, ई केवायसी, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, आत्मा योजना सहित कृषि विभाग अंतर्गत संचालित अन्य विभिन्न केंद्र और राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। जिस पर प्रभारी मंत्री ने कृषि विभाग के उपसंचालक को किसानों को विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने कहा। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग द्वारा विकासखंडवार सीएचसी, पीएचसी, एमसीएच, शिशु स्वास्थ्य टीकाकरण कार्यक्रम, एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए किया जा रहे उपायों सहित अन्य विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। जिस पर प्रभारी मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ को पानी के शुद्धिकरण के लिए मितानिनों, एएनएम आदि के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। 
     इसी प्रकार समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा अधिकारी से जिले में संचालित प्राथमिक पीएम श्री विद्यालय, पाठ्य पुस्तक वितरण, अध्ययन अध्यापन के कार्य सहित अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी ली गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। प्रभारी मंत्री द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के ईई से जल जीवन मिशन के कार्यों की जानकारी लेते हुए फील्ड में जाकर जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण करते हुए निर्धारित ग्राम पंचायतों में गुणवत्तापूर्ण ढंग से नल जल कनेक्शन उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार प्रभारी मंत्री द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत सृजित मानव दिवस प्रगति रिपोर्ट, जिले में पौधरोपण के कार्यों, मजदूरी भुगतान प्रोग्रेस रिपोर्ट, प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्य, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, व्यक्तिगत शौचालय, सामुदायिक शौचालय, तरल अपशिष्ट प्रबंधन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान, बैंक लिंकेज सहित अन्य आवश्यक कार्यों की जानकारी ली गई। प्रभारी मंत्री द्वारा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत ऐसे कार्य जिनका प्रथम किस्त स्वीकृत हो चुके है उनका निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू कराए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रभारी मंत्री द्वारा लोक निर्माण विभाग अंतर्गत प्रगतिरत निर्माण कार्य की जानकारी ली गई। प्रभारी मंत्री द्वारा राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए नामांतरण, बंटवारा जैसे कार्यों के लिए आमजन को भटकना न पड़े इसका ध्यान रखते हुए सुव्यस्थित और तेजी से कार्य कराए जाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही प्रभारी मंत्री द्वारा मत्स्य विभाग, पशुधन विकास विभाग, सिचाई विभाग, विद्युत विभाग, पुलिस विभाग, आयुष विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, उद्यानिकी विभाग, रेशम विभाग, श्रम विभाग, आदिवासी विकास विभाग, आबकारी विभाग सहित अन्य सभी विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए है।

प्रभारी मंत्री, सांसद और कलेक्टर ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत किया साफ सफाई

- Advertisement -
        आज कलेक्टर कार्यालय परिसर पर प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चाम्पा श्रीमती कमलेश जांगड़े और कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों और अधिकारियो ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत साफ-सफाई किया और स्वच्छता का संदेश दिया।

    प्रभारी मंत्री द्वारा राष्ट्रीय पोषण कार्यक्रम सहित अन्य कार्यों के संबंध में दिए गए निर्देश

         समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े द्वारा राष्ट्रीय पोषण कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गई साथ ही अन्य संबंधित विभागों से समन्वय करते हुए विविध कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए गए l उनके द्वारा विशेष रूप से एनीमिया जांच, वजन त्यौहार एवं पोषण के संबंध में किशोरी, बालिकाओं एवं स्कूली छात्राओ के लिए कार्यशाला आयोजित करने के संबंध में महिला एवं बाल विकास अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही इन सब गतिविधियों का प्रतिदिन डैशबोर्ड में एंट्री करने के संबंध में भी निर्देशित किया गया ।
              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article इंडियन पब्लिक स्कूल में मनाया शिक्षक दिवस
              Next Article कोरबा-रायगढ़ में डीजल-कबाड़ चोरी को नियंत्रित करने सख्त निर्देश
              KORBA: प्रभारी DEO-BEO अधिकार से बाहर नियमों से खेल रहे ! इधर पीड़िता हेड मास्टर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
              14/03/2026
              सुसाइड UPDATE: पुलिस ने नहीं,युवती के भाई ने फर्जी पुलिस बनकर युवक को चौकी बुलाया था,डर से लगा लिया फांसी, video में देखें आरोपी ने क्या बताया…
              14/03/2026
              कोयला घोटाला और अफीम की खेती पर क्रांति सेना ने किया प्रदर्शन
              14/03/2026
              KORBA निगम में नई पहल ” मेयर की पाती “, लेटर बॉक्स से निकलेगा समाधान
              13/03/2026
              KORBA BREAK: KCC के मैनेजर सहित 3 पर FIR दर्ज
              13/03/2026
              KORBA BREAK:पुलिस के डर से सुसाइड कर लिया युवक ने,फांसी से पहले बनाया वीडियो
              13/03/2026
              KORBA:दावत-ए-इफ्तार कल मेहर वाटिका में
              13/03/2026
              KORBA:शासन से ऊपर प्रभारी DEO और BEO ! निलम्बन का पत्र 90 दिन बाद भी नहीं दिया,निर्वाह भत्ता भी नहीं….
              13/03/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?