Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अवैध रेत उत्खनन और ईंट भट्ठों पर करें कार्यवाही : कलेक्टर
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

अवैध रेत उत्खनन और ईंट भट्ठों पर करें कार्यवाही : कलेक्टर

Admin
Last updated: 27/02/2024 6:31 PM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

समय सीमा की बैठक में हुई विभागीय कार्यों की समीक्षा

कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत ने मंगलवार को समय सीमा की बैठक में सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि जिले में कोई भी ईंट भट्ठा अवैध रूप से संचालित न हो। उन्होंने स्वीकृत रेतघाटों के अतिरिक्त होने वाले अवैध रेत उत्खनन पर भी कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने टीएल के संबंधित पत्र, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन और अन्य गतिविधियों पर चर्चा की।

- Advertisement -

      कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड की समीक्षा करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में होने वाले राखड़ परिवहन पर नजर रखने और नियम विरुद्ध राखड़ परिवहन करने पर संबंधित वाहन पर कार्यवाही के निर्देश एसडीएम, पर्यावरण अधिकारी,परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया।
      कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विभागों में डीएमएफ अन्तर्गत मांगी गई जानकारी प्रस्तुत करने, निरस्त किये गए कार्यों और अप्रारम्भ कार्यों की राशि जमा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले में कोई भी स्कूल भवन विहीन न हो और जो भी जर्जर स्कूल हैं उसकी मरम्मत अवश्य कराई जाए। उन्होंने ऐसे स्कूल भवन जो 15 साल से अधिक पुराने हैं और जर्जर हो चुके हैं ऐसे स्कूलों के लिए नए भवन हेतु डीएमएफ के माध्यम से स्वीकृति प्रदान की जा सकती है। जिले में आवश्यकता वाले ऐसे स्कूलों को चिन्हित कर प्रस्ताव उपलब्ध कराएं। उन्होंने स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्युतीकरण, पहुँचमार्ग के लिए आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार के पात्र बेरोजगारों को आवश्यकतानुसार शिक्षक तथा चतुर्थ श्रेणी में रोजगार देने के निर्देश भी दिए। बैठक में स्कूली विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र, कॉलेज में इंडोर स्टेडियम, बालवाड़ी संचालन अविद्युतीकृत गांवों में विद्युतीकरण, मेडिकल कॉलेज में सी.टी. स्कैन तथा एमआरआई की सुविधा, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना, न्योता भोजन के संबंध में भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ को डीएमएफ अंतर्गत जारी राशि के विरूद्ध स्वीकृत कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को योजनाओं से लाभान्वित करने विभागों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने भू-अर्जन के प्रकरणों में रिकॉर्ड दुरूस्तीकरण के निर्देश एसडीएम सहित संबंधित विभागों को दिए। कलेक्टर ने लैंको तथा बाल्को द्वारा आईटी कॉलेज के शिक्षकों का वेतन भुगतान हेतु किए गए एमओयू का पालन कराने के संबंध में अपर कलेक्टर को आवश्यक निर्देश दिए। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिला निगरानी समिति अंतर्गत बैठक की बिंदुओं से अवगत कराते हुए एसडीएम को निर्देशित किया कि सीमांकन रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कोर्ट में स्वास्थ्य विभाग को तंबाकू मुक्त का बोर्ड लगाने, एसडीएम को कटघोरा कोर्ट के सामने अतिक्रमण हटाने सहित अन्य निर्देश भी दिए।
      इस दौरान कटघोरा डीएफओ श्री कुमार निशांत, जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई सहित सभी अधिकारी उपस्थित थे।
      स/कमलज्योति

                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article जांजगीर लोकसभा में सुनीता को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू
                Next Article मौसम:मूसलाधार बारिश और ओले गिरे
                KORBA:रंगों में रंगी राजनीति…गुटबाजी या विधायकी की तैयारी…!
                04/03/2026
                शोक:अधिवक्ता दिलीप जायसवाल का निधन
                04/03/2026
                KORBA:पुलिस को खुली चुनौती,थाना के सामने ही चोरी
                04/03/2026
                रेस्क्यूअर सारथी ने कहा-वन्यजीव प्रकृति के लिए बेहद महत्वपूर्ण
                03/03/2026
                KORBA:बरपाली बीट में लकड़ी तस्करी,रात में जप्ती की कार्रवाई
                03/03/2026
                KORBA:अवैध वसूली का अड्डा बना खनिज काँटाघर,20 की जगह अब 50 रुपए लेने लगे,देखें video
                03/03/2026
                उद्योग मंत्री के निवास पर कल होली स्नेह मिलन
                03/03/2026
                करतला में मजाक बना कृषक उन्नति कार्यक्रम
                03/03/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?