0 रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन की तैयारी

कोरबा-कटघोरा। बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा का त्योहार कटघोरा नगर में भी प्रतिवर्ष की भांति दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। दशहरा उत्सव समिति कटघोरा द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है।
दशहरा उत्सव आयोजन समिति द्वारा किये जा रहे आयोजन के विषय में समिति के सदस्य आकाश शर्मा ने बताया कि इस बार रावण 40 फीट का है और आकर्षक आतिशबाजी की के मध्य दहन किया जाएगा। लॉयन्स क्लब द्वारा विशाल भोग भंडारे का आयोजन भी किया गया है। कटघोरा में आयोजित दशहरा का पर्व देखने आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या लोग पहुंचते हैं। आयोजन को सफल बनाने में दशहरा उत्सव समिति के संरक्षक व कटघोरा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रतन मित्तल,संजय अग्रवाल,चंदन बघेल,अशोक दुबे,अशरफ मेमन, आकाश शर्मा,राज जायसवाल, नरेन्द्र मित्तल,रमेश मित्तल जुटे हुए हैं।






