कोरबा। कौयला की खदान से बेखौफ होकर दिनदहाड़े लोहा की चोरी कर रहे दो लोगों को सुरक्षा कर्मियों ने रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया है।
इस मामले का प्रार्थी नंदलाल राय एसईसीएल गेवरा में सुरक्षा निरीक्षक के पद पर कार्यरत है। 09 अक्टूबर को प्रातः 08 बजे के करीब उसे सूचना मिली कि एसईसीएल गेवरा गैस गोदाम के पास रोड किनारे कुछ लोग छोटा हाथी गाड़ी खड़ा कर खदान अंदर से लोहे का स्क्रेप सामान चोरी कर लोड कर रहे हैं। उक्त सूचना पर स्टाफ अंगीरा प्रसाद तिवारी सुरक्षा उप निरीक्षक के साथ मौके पर पहुंचे। देखा कि दो लड़के खदान अंदर से लोहे का स्क्रेप सामान चोरी कर छोटा हाथी क्र. सीजी 13 एजे 3087 में लोड कर रखे हैं। पूछने पर अपना नाम प्रकाश देवार निवासी दर्राखाचा एवं अभिषेक भट्ट निवासी सोनुमुड़ा रायगढ़ बताए। लोहे के स्क्रेप सामान को रात्रि में खदान अंदर से चोरी कर लाना एवं अपने छोटा हाथी गाड़ी में लोड करना बताए। वाहन को चेक करने पर वाहन में एसईसीएल गेवरा का लोहे के पाईप का कटिंग, स्क्रेप सामान तथा रोलर पाईप एवं लोहे का अन्य स्क्रैप सामान कुल वजनी करीबन 500 किलो ग्राम कुल किमती करीबन 15,000 रुपये का मिला जो वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने पर थाना दीपका में रिपोर्ट कराने हेतु निर्देशित किये।
दीपका पुलिस ने रिपोर्ट पर धारा 303(2),3(5) BNS के तहत जुर्म दर्ज कर मालवाहन और कबाड़ जप्त करते हुए दोनों को जेल दाखिल कराया है।







