Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुकेश की हत्या,भ्रष्टाचार में लिप्त ठेकेदार-अधिकारी और शासन के गठजोड़ का परिणाम
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

मुकेश की हत्या,भ्रष्टाचार में लिप्त ठेकेदार-अधिकारी और शासन के गठजोड़ का परिणाम

Admin
Last updated: 04/01/2025 10:03 PM
Admin
Share
5 Min Read
SHARE

0 पत्रकार स्व. मुकेश को कोरबा प्रेस क्लब ने दी श्रद्धांजलि, आक्रोश प्रकट कर निकाला कैंडल मार्च

कोरबा। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के जुझारू पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या पर कोरबा प्रेस क्लब ने घटना की निंदा करते हुए शनिवार शाम श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान कोरबा जिले के पत्रकारों ने पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को उठाया। यह भी कहा कि वर्तमान दौर पत्रकारिता के लिए चिंतनीय है। ऐसे समय में पत्रकारों को एकजुट रहकर संघर्ष करने की जरूरत है। आपसी मतभेदों को भूल कर पत्रकारों को एक मंच पर आना चाहिए। पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के बाद पत्रकार जगत में रोष व्याप्त है। सभी इस मुद्दे को लेकर उद्वेलित हैं। कोरबा प्रेस क्लब के सदस्यों ने तिलक भवन से कैंडल मार्च निकाला और श्रद्धांजलि सभा को टीपी नगर चौक में विराम दिया गया।

- Advertisement -

    प्रेस क्लब तिलक भवन में कोरबा जिले के सभी पत्रकारों ने मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या पर आक्रोश व्यक्त किया। घटना की कड़े शब्दो में निंदा की। इसे भ्रष्टाचार में लिप्त ठेकेदार, अधिकारी और शासन के गठजोड़ का परिणाम बताया। यह भी कहा कि किसी पत्रकार को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया गया, क्योंकि उसने जनता की आवाज उठाया, व्यवस्था को आईना दिखाने का काम किया। यह सिर्फ मुकेश चंद्राकर की मौत नहीं बल्कि पत्रकारिता की मौत होने जैसा है।

    वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव ने कहा कि सिर्फ श्रद्धांजलि देने भर से हम अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं कर सकते, हमें ठोस पहल करनी होगी। हममें से कई लोग विपरीत परिस्थितियों में काम करते हैं। हमारा काम दोधारी तलवार पर चलने जैसा होता है। आज अगर मुकेश की बारी है, तो कल हममें से किसी एक को भी ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
    वरिष्ठ पत्रकार मनोज शर्मा ने कहा कि क्षोभ और आक्रोश दोनों ही अपने चरम पर है। ऐसी घटनाओं से मन विचलित होता है। किसी भी स्तर पर यह घटना स्वीकार्य नहीं है। चंद्राकर एक बेहद जुझारू और जांबाज पत्रकार थे जिन्होंने सड़क निर्माण से जुड़े मुद्दे को उठाया। भ्रष्टाचार को उजागर किया, अब कई तथ्य सामने आ रहे हैं। बस्तर के आईजी ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए जाने की बात कही है। इस मामले में हम ठोस कार्रवाई की मांग भी करते हैं और भविष्य में ऐसा ना हो इसके लिए एक कड़ा उदाहरण पेश किया जाना चाहिए।
    वरिष्ठ पत्रकार गेंदलाल शुक्ला ने कहा कि जब भी ऐसा कोई मामला संज्ञान में आता है, तब मन बड़ा विचलित होता है। कोरबा प्रेस क्लब प्रदेश का सबसे जुझारू प्रेस क्लब रहा है लेकिन श्रद्धांजलि से आगे बढ़कर हमें कुछ ठोस करने की जरूरत है। हमें मुकेश चंद्राकर की मौत का दुख है, गहरी श्रद्धांजलि प्रकट करते हैं, लेकिन इस मामले को आगे तक लेकर जाना चाहिए। पत्रकार सुरक्षा कानून की बात अक्सर होती है। विधानसभा में से पारित भी किया गया लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है। इसे तत्काल लागू किया जाना चाहिए तभी यह मुकेश चंद्राकर को एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
    इस दौरान तिलक भवन में मौजूद सभी पत्रकारों ने मुकेश चंद्राकर को श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। शोकसभा में तपन चक्रवर्ती, सुरेश रोहरा, सनन्द दास दीवान, देवेन्द्र गुप्ता, मनोज ठाकुर, रफीक मेमन, नागेंद्र श्रीवास, दिनेश राज, राजकुमार शाह, रमेश राठौर, नीलम पड़वार, कृष्णा राठौर, राजेश मिश्रा, प्रकाश साहू, भुनेश्वर महतो, युधिष्ठिर राजवाड़े, संदीप केशरवानी, उमेश मकवाना, योगेंद्र लहरे, संतोष दीवान, रघुनंदन सोनी, दुर्गेश श्रीवास्तव, राजा मुखर्जी, प्रीतम जायसवाल, विजय सिंह, ईश्वर चंद्रा, विक्की निर्मलकर, रणविजय सिंह, दीपक गुप्ता, दीपक साहू, मनोज पाहुजा, बीता चक्रवर्ती, रेणु जायसवाल, मनीष जायसवाल, अनीश सिंह, शैलेष अग्रवाल, इरफान, गुनेश्वर प्रसाद,राजेश साहू, मूरित राम, हीरा राठौर, मिथिलेश कुमार, संदीप शर्मा, गयानाथ मौर्य व अन्य मौजूद रहे।

            Share This Article
            Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
            Share
            Previous Article सरपंच-पंच का आरक्षण 8, जिला व जनपद का 10 जनवरी को
            Next Article पत्रकार की हत्या की CBI जांच कराने CPI की मांग
            KORBA:शिक्षक जय पांडेय की मौत,NH पर हुआ हादसा,दूसरे हादसे में युवक की जान गई
            04/04/2026
            शोक: विमला चतुर्वेदी का निधन,आज अंत्येष्टि
            04/04/2026
            KORBA:सुबह 5 लाख की लूट,शाम तक साबित हुआ गबन,आरोपी गिरफ्तार
            03/04/2026
            मुंगेली में जानलेवा सम्पत्ति: भाई-भतीजा-भांजा की साजिश में मारा गया एकाउन्टेंट,15 गिरफ्तार,4 नाबालिग
            03/04/2026
            सादगी और सहजता की मिसाल थे नानक राम: प्रशांत मिश्रा
            03/04/2026
            Video:ऊर्जाधानी में हनुमान जयंती पर हुए विविध आयोजन,गूंजती रही हनुमान चालीसा-सुन्दरकाण्ड
            03/04/2026
            KORBA:फिर निर्विरोध, महिला कार्यकारिणी में यमुना मानिकपुरी और सुनिता पिल्ले निर्वाचित
            03/04/2026
            शोक:पूर्व BJP अध्यक्ष नानकराम भावनानी नहीं रहे,शोक की लहर
            03/04/2026
            Saty Sanwad

            SATYANARAYAN PAL

            Editor

            Mob : +91-9151305911
            Email : satysanwad2023@gmail.com
            Address : Korba Chhattisgarh 495677

            UDYAM-CG-10-0016159

            Important Page

            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Privacy Policy
            • Terms and Conditions

            श्री गणेशाय: नमः

            छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

            © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

            Welcome Back!

            Sign in to your account

            Username or Email Address
            Password

            Lost your password?