🙏🏻 कहा- उनके चले जाने से एक रिक्तता महसूस होगी
कोरबा-पाली। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष नानकराम भावनानी के निधन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रशांत मिश्रा ने अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। श्री मिश्रा ने उनके साथ बिताए अपने अनुभवों और पलों को साझा करते हुए कहा है कि प्रत्येक व्यक्ति के प्रति प्रेम और सम्मान का व्यवहार उनकी आदत में शुमार था। बड़े हो या छोटे सभी से मित्र बात व्यवहार करना और सभी के लिए मन में प्रेम और सहयोग की भावना रखना ही उन्हें अन्य राजनीतिज्ञों से अलग रखता है। आज के प्रतिस्पर्धा और एक-दूसरे को निपटाने वाली राजनीति के समय में आपके विचार और मार्गदर्शन आज के युवाओं के लिए अनुकरणीय रहेंगे। नानकराम जी ने अपनी पार्टी के जिले के सर्वोच्च पद पर उस समय जिम्मेदारी संभाली जब वह काफी चुनौतीपूर्ण थी। उन्होंने उस पद को बखूबी निभाया। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर भी उन्होंने हमेशा सकारात्मक सोच का समर्थन किया। मुझे भी उनके करीब रहकर काफी कुछ सीखने का अवसर मिला और अक्सर विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय या सलाह दिया करते थे। उनके चले जाने से एक रिक्तता महसूस होगी। सकारात्मक राजनीति के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाता रहेगा। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें। शत- शत नमन।






