बिलासपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ पंजीयन कमांक 249 (शासन से मान्यता प्राप्त) के प्रदेश अध्यक्ष जीआर चन्द्रा ने संघ के संविधान में प्रदत्त अधिकारों के तहत नियुक्ति की है। संघ की जिला कोरबा में आयोजित बैठक 15 जनवरी 2025 को सर्वसम्मति से लिये गये निर्णय अनुसार राजू प्रसाद अहिरवार पदनाम सेक्टर सुपरवाइजर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोड़ी उपरोड़ा जिला कोरबा को छतीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का प्रदेश संगठन सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति से संघ के पदाधिकारियों के सदस्यों में हर्ष व्याप्त है।