Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: हर्रा लगे न फिटकरी,जंगल खोदो और सड़क बनाओ, अधिकारी हैं न……
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

हर्रा लगे न फिटकरी,जंगल खोदो और सड़क बनाओ, अधिकारी हैं न……

Admin
Last updated: 09/01/2024 9:52 AM
Admin
Share
6 Min Read
SHARE

0 आनियमित,अनियोजित विकास कार्यो में खप रही डीएमएफ से लेकर विभागीय राशि

- Advertisement -

      कोरबा। हर्रा लगे न फिटकरी और रंग चोखा…। कुछ इसी तर्ज पर जंगल वाले वन विभाग में जंगल राज चल रहा है। वर्षो से जमे अधीनस्थ के मकड़जाल में नए-नए अधिकारी भी उलझ रहे हैं और गलत को देखकर भी सही ठहराने की कोशिश में जुटे हैं।
      जिले के कोरबा वन मंडल के बालको वन क्षेत्र अंतर्गत दूधीटाँगर से फुटका पहाड़ के मध्य 14 किलोमीटर डब्ल्यूबीएम सड़क निर्माण के मामले में हुई शिकायत की फाइल जहां दबा कर रख दी गई है वहीं संबंधित भाजपा नेता सह ठेकेदार के साथ मिलीभगत कर रेंजर से लेकर एसडीओ और वन विभाग के अधिकारी खेल कर रहे हैं। तत्कालीन डीएफओ प्रियंका पांडेय ने इस ओर से नजरें घुमाये रखी तो वर्तमान नव पदस्थ डीएफओ को अधीनस्थ अधिकारी और कर्मी गुमराह करने से बाज नहीं आ रहे। जंगल से ही मिट्टी, मुरूम और छोटे-बड़े पत्थर खोद कर सड़क के निर्माण में बेधड़क लगाया जा रहा है। दिखावे के लिए कुछ स्थानों पर गिट्टियों के ढेर जरूर खड़े किए गए हैं लेकिन काम की हकीकत लीपापोती में दिखती है।
      0 नेचर ट्रेकिंग की आड़ में 6 करोड़ का खेल
      इस मामले में अहम यह है कि उक्त मार्ग में डब्ल्यूबीएम सड़क निर्माण की जरूरत नहीं थी। पूर्व में बालको प्रबंधन ने फुटका पहाड़ से निकलने वाली बॉक्साइट के परिवहन के लिए सड़क का निर्माण कराया था। इस सड़क को उखड़वाकर वन विभाग द्वारा डीएमएफ के लगभग 6 करोड़ रुपये खर्च करने का रास्ता बनाया गया और अनुपयोगी सड़क में फूंके गए। सड़क को लेकर कोई सवाल ना उठे इसलिए यहां पर ट्रैकिंग का बोर्ड लगा दिया गया है। नए रेंजर को कोई मतलब नहीं और तत्कालीन रेंजर का तर्क था कि सड़क बन जाने से वनवासियों, पहाड़ी कोरवा को आवागमन में सुविधा होगी जबकि इस मार्ग में दूर-दूर तक कोई घर, गांव नजर नहीं आते। अब इस बीहड़ जंगल मे कौन सा ट्रेकिंग वन विभाग वाले कराएंगे ये तो वे ही जानें लेकिन इनकी सांठगांठ से जंगल से ही मिट्टी,गिट्टी,मुरुम खोदकर, परिवहन भाड़ा,रॉयल्टी का राजस्व बचाकर, बिना डोजर चलवाये डब्ल्यू बी एम की अमानक सड़क तैयार कर दो गई है। अभी काम शेष है पर भुगतान अशेष है। कुल मिलाकर सरकार का पैसा पानी की तरह बहाना है और निर्माण के नाम पर ठेकेदार से लेकर अधिकारियों की जेब गर्म करना मकसद है तब कलम कौन चलाएगा…! कोरबा रेंज से लेकर कटघोरा वन मंडल में भी ऐसा ही आलम है जिसे वर्षों से जमे रेंजर अंजाम दे रहे हैं।
      0 अधूरी सड़क बनाकर छोड़ा
      आबादी विहीन इलाके में नेचुरल ट्रैक के नाम डीएमएफ के करोड़ों रुपए फूंक कर आधी-अधूरी सड़क ही बनाई गई। वन विभाग के प्रस्ताव को जिला खनिज न्यास ने स्वीकार कर निर्माण एजेंसी वनमंडल कोरबा को बनाया। आपसी रजामंदी से इस काम के कई टुकड़े किये गए। दो- दो किलोमीटर तक मरुम सड़क बनाने के नाम पर खनिज न्यास मद से 48 लाख- 48 लाख रुपए तक स्वीकृत कराए गए। खजिन न्यास मद से लगभग 6 करोड़ रुपए निकाला गया । मुरुम को सड़क पर डालकर छोड़ दिया गया। इस पर रोलर नहीं चलाया गया। रास्ते में पड़ने वाले पुल पुलिया का निर्माण गुणवत्ताहीन किया गया। निर्माण कार्य की गुणवत्ता इतनी खराब है कि अभी से ही पुल पुलिया के लिए इस्तेमाल की गई गिट्टी और सीमेंट निकलने लगी है। इस कार्य के लिए वन विभाग ने घने वन क्षेत्र में ही जेसीबी चला दिया।
      0 ग्रामीणों को नहीं मिला रोजगार
      फुटका पहाड़ से बेला तक की सड़क ग्राम पंचायत बेला का हिस्सा है। इस कार्य का 60 फीसदी काम मशीन से किया जाना था, जबकि 40 फीसदी काम के लिए मजदूर लगाए जाने थे। मजदूरों से सड़क पर मुरुम को बिछवाया जाना था लेकिन वन विभाग ने पूरा काम मशीन से करा दिया और किसी भी ग्रामीण को रोजगार नहीं मिला।

      - Advertisement -

      0 जरूरी कार्यो के लिए फण्ड का रोना,उधर बेवजह खर्च
      जिले में अनेक जरूरी कार्यों के लिए विभागीय अधिकारी फण्ड नहीं होने का रोना रोते हैं और अनेक जरूरी विकास कार्य ठप्प हैं। जरूरी कार्यों को छोड़कर बिना कोई ठोस कार्ययोजना/क्रियान्वयन की रूपरेखा बनाये बगैर ही डीएमएफ के करोड़ों रुपये खर्च किये जा रहे हैं। सिर्फ इसलिए कि चहेते ठेकेदारों को काम देना है,इसका कमीशन लेना है। इसके बाद गुणवत्ता/उपयोगिता से कोई मतलब नहीं। जिले में बदहाल अनेक सरकारी स्कूल,सैकड़ों आंगनबाड़ी केंद्र,पुलिस कर्मियों की जर्जर आवासीय कालोनी सिटी कोतवाली, विभागों के सरकारी आवास,खदान प्रभावित भूविस्थापितों के लिए मद से होने वाले कार्य से लेकर जिले के विकास में डीएमएफ की राशि का सदुपयोग हो सकता है लेकिन इनके लिए सालों-साल से स्वीकृति का इंतजार ही हो रहा है। डीएमएफ के साथ-साथ विभागीय राशि की बंदरबांट कोरबा जिले में जमकर हो रही है और खर्च की अपेक्षा काम/विकास लोगों को नजर नहीं आ रहा।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article मितानिन को काट कर फेंक देने की धमकी…
              Next Article 7 साल से फाईल घूम रही,अधिकारी बदल रहे,भू-विस्थापित भटक रहे
              KORBA:ग्राम पीडिया में मनमानी,नाला और सड़क का अस्तित्व राख से खतरे में
              24/04/2026
              BREAK:कांग्रेस नेता के घर फायरिंग,एक बेटे की मौत,दूसरा घायल
              24/04/2026
              BREAK:कोरबा एसपी हाजिर हों….सुप्रीम कोर्ट ने व्यक्तिगत पेश होने का आदेश दिया
              23/04/2026
              आरोप: कोरबा से झारखंड-बिहार वाले बसों में अधिक किराया वसूली
              23/04/2026
              KORBA:दो मकान में हुई चोरी,बालको पुलिस ने सुलझाया
              23/04/2026
              KORBA:ड्राइवरों का अल्टीमेटम, 7 मई तक मांगे पूरी नहीं हुईं तो गेवरा का काम बंद
              23/04/2026
              KORBA:BEO पर दुर्व्यवहार का आरोप, राशि आहरण पर जबरन हस्ताक्षर का दबाव
              23/04/2026
              नपा बाँकीमोंगरा भगवान भरोसे..! कार्यप्रणाली की संयुक्त संचालक से शिकायत, कार्यवाही की माँग
              23/04/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?