पूर्व विधान सभा उपाध्यक्ष बनवारी अग्रवाल ने रिबन काटा
कोरबा। केंद्रीय चुनाव कार्यालय कोरबा लोक सभा क्षेत्र क्र.4 का उद्घाटन पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल ने रिबन काटकर किया।
इसके पश्चात भारतीय जानता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक को बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से संबोधित किया।
कटघोरा विधानसभा के विधायक प्रेमचंद पटेल , कोरबा लोकसभा के सह संयोजक मनोज शर्मा के विशिष्ठ आतिथ्य और कोरबा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष जोगेश लांबा, राजेंद्र पांडेय, महामंत्री द्वय संतोष देवांगन, टिकेश्वर राठिया, कोरबा विधानसभा के संयोजक आलोक सिंह आदि उपस्थित रहे।