Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अतिक्रमण पर बुलडोजर और रेत माफियाओं को खुली छूट…
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

अतिक्रमण पर बुलडोजर और रेत माफियाओं को खुली छूट…

Admin
Last updated: 09/02/2024 10:06 PM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

0 सीतामणी में रेत घाट को मंजूरी न प्रस्ताव,दिन-रात मशीन से खोद रहे नदी
0 जगह-जगह नदी खोद कर हादसों को निमंत्रण दे रहे रेत चोरों से सरकार और प्रशासन की किरकिरी
कोरबा। कांग्रेस के शासन काल में रेत की कालाबाजारी, रेत की चोरी, रेत की तस्करी, महंगे दाम पर रेत बेचने को लेकर हाय-तौबा मचाने वाले लोग अब भाजपा की सरकार में रेत चोरियों के मामले में खामोश बैठ गये हैं। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों की शामत आ गई है और उनके बेजा कब्जा ढहाये जा रहे हैं लेकिन जो लोग नदी का सीना चीरकर उसे अधिक्रमित कर हर दिन हजारों रुपए की राजस्व हानि कर रेत की चोरी कर रहे हैं, उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवाने वाली सरकार का प्रशासन तंत्र रेत माफियाओं के मामले में गंभीर नहीं है। इसके दुष्परिणाम स्वरूप मशीन लगाकर नदियों से रेत दिन-रात खोदी जा रही है।

इसमें प्रमुख रूप से शहर के भीतर सीतामणी रेत घाट प्रमुख है जहां निर्धारित मात्रा से काफी अधिक मात्रा में रेत की चोरी पिछले ठेकेदार जय कुमार सोनी ने कराया तो अब इस घाट को खोलने की न तो मंजूरी दी गई है और न ही भविष्य में सीतामणी रेत घाट के लिए कोई प्रस्ताव भेजा गया है, फिर भी यहां से रेत बेधडक़ निकल रही है। वैसे तो रेत चोरी के मामले में पुलिस में एफआईआर कराने का भी प्रावधान है किन्तु जब सांठगांठ हो तो एफआईआर कहां से होगी, ऐसा नगरजनों की धारणा बन गई है। सीतामणी में रेत चोरी रोकने खनिज विभाग ने कई बार बड़े-बड़े गड्ढे खुदवा दिए, बेरियर भी लगवा दिया लेकिन चोरों पर एफआईआर आज तक दर्ज नहीं हुई। यहां दफन हुए दिवंगतों के कब्र भी रेत चोरों ने खोद दिए, फिर भी उनका मन नहीं भरा। नदी और इसके आसपास के इलाके से रेत खोदने के कारण बड़े-बड़े गड्ढे निर्मित हो रहे हैं। पानी के नीचे यह गड्ढे आसानी से नजर नहीं आते और जो लोग खासकर बच्चे और युवा दिनचर्या के लिए नदी का उपयोग करते हैं, उनके लिए रेत चोर खतरा उत्पन्न कर रहे हैं। ये तस्वीर और वीडियो आज की है।
0 ठाकुर घाट के सामने भी रेत चोरी
कमला नेहरू महाविद्यालय के पीछे ठाकुर घाट हसदेव नदी के तट पर स्थित है।ै इसके ठीक सामने नदी के दूसरे तट पर एसईसीएल की डंपिंग क्षेत्र है जहां से रेल लाइन बिछाने का काम हो रहा है। सरकारी काम की आड़ में बिना रायल्टी, बिना राजस्व भुगतान किए रेत का अवैध खनन कर उपयोग में लिया जा रहा है। इसकी आड़ में कुछ रेत चोर भी सक्रिय हो गये हैं। रात भर यहां से रेत का खनन होना स्थानीय लोगों ने बताया है। दिन दहाड़े भी इस इलाके से रेत चोरी की जा रही है। बता दें कि ठाकुर घाट और उस पार आने-जाने के लिए कुछ लोग नदी को पार करते हैं। लंबी दूरी से बचने के लिए यह एक सीधा रास्ता भी है। नदी की गहराई का अंदाजा स्थानीय लोगों को है लेकिन रेत चोरों के कारण जगह-जगह गड्ढे कर दिए जाने से गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता है और हादसे की संभावना बढ़ जाती है

- Advertisement -
                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article अतिक्रमण पर बुलडोजर और रेत माफियाओं को खुली छूट…
                Next Article मंत्री लखन के प्रयास बजट में साकार,कोरबा को एल्यूमिनियम पार्क, इंण्डस्ट्रीयल काॅरिडोर समेत 500 करोड की बड़ी सौगात
                KORBA BREAK: चाकूबाजी व सर्जरी ब्लेड से हमला,4 जख्मी,भड़का आक्रोश,थाना घेरा
                04/03/2026
                KORBA:रंगों में रंगी राजनीति…गुटबाजी या विधायकी की तैयारी…!
                04/03/2026
                शोक:अधिवक्ता दिलीप जायसवाल का निधन
                04/03/2026
                KORBA:पुलिस को खुली चुनौती,थाना के सामने ही चोरी
                04/03/2026
                रेस्क्यूअर सारथी ने कहा-वन्यजीव प्रकृति के लिए बेहद महत्वपूर्ण
                03/03/2026
                KORBA:बरपाली बीट में लकड़ी तस्करी,रात में जप्ती की कार्रवाई
                03/03/2026
                KORBA:अवैध वसूली का अड्डा बना खनिज काँटाघर,20 की जगह अब 50 रुपए लेने लगे,देखें video
                03/03/2026
                उद्योग मंत्री के निवास पर कल होली स्नेह मिलन
                03/03/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?