0 जनपद उपाध्यक्ष के लिए जोड़े साढ़े 26 हजार
कोरबा। कोरबा जिले में एक अनूठा मामला उजागर हुआ है जिसमें जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष के पुत्र का जन्मदिन मनाने के लिए पंचायत सचिवों से सहयोग राशि की मांग की गई। पंचायत सचिव संघ के कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष के द्वारा सचिवों से कहा गया था कि जनपद उपाध्यक्ष के घर में पुत्र का बर्थ-डे 20 फरवरी 2024 को है इसलिए सहयोग करने कहा गया है। 19 फरवरी तक सहयोग राशि की अपेक्षा जताई गई। पंचायत सचिवों ने कुल 26 हजार 500 रुपए की चन्दा राशि एकत्र कर सहयोग स्वरूप प्रदान किया और उपाध्यक्ष के पुत्र का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।
इस जन्मदिन और चन्दा राशि की चर्चा सचिवों से लेकर जनपद के गलियारे में गर्म है। यह इस बात को उजागर करता है कि चुनिन्दा जनप्रतिनिधि किस तरह से अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए कर्मचारी विशेष से आर्थिक अपेक्षा रखते हैं।