Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:उमा भारती लोकसभा की सशक्त दावेदार
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:उमा भारती लोकसभा की सशक्त दावेदार

Admin
Last updated: 29/02/2024 12:46 AM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

0 कोरबा सहित 5 सीट पर पहले आएंगे नाम

- Advertisement -

    कोरबा। देश में आम चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा सहित 11 सीटों के लिए भी मंथन जारी है जिसमें प्रत्याशी का चयन भी शामिल है। प्रत्याशी पर अंतिम निर्णय दिल्ली को ही लेना है और अंतिम चरणों में चौंकाने वाले नाम तय हो जाते हैं। हॉट सीट कोरबा को लेकर माना जा रहा है यहां भी विधानसभा की तर्ज पर पहले चरण में चौंकाने वाला चेहरा सामने लाया जाएगा। पार्टी ने नए और युवा चेहरों को सामने लाने की बात कही है तब भाजपा नेत्री श्रीमती उमा भारती शराफ़ का नाम संसदीय क्षेत्र के राजनीतिक गलियारे में बड़ी तेजी से उभरा है। वे पैराशूट दावेदारों के मुकाबले स्थानीय और सशक्त भूमिका में हैं। पैराशूट प्रत्याशी को अपेक्षित जनसमर्थन मिलने की उम्मीद नहीं है,तब स्थानीय प्रत्याशी होने का लाभ उमा को मिलेगा। महिला वर्ग का समर्थन भी मिलेगा। लोकप्रियता और सक्रियता के मामले में भी वे कम नहीं हैं। खास बात है कि वे पिछड़ा वर्ग से हैं। कोरबा लोकसभा में पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं की संख्या अधिक है और उनका रूझान इस वर्ग के प्रत्याशी की तरफ होना लजिमी है।
    0 दायित्वों पर एक नजर
    उमा भारती राजनीति शास्त्र में एमए,एलएलबी की डिग्रीधारक हैं। वर्ष 2003 में भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष का दायित्व निर्वहन किया। नगर निगम में 2006 से 2009 तक पार्षद रहीं। 2011 से 2014 तक जिला बाल कल्याण समिति सदस्य के का दायित्व निभाया। 2014 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का सदस्य नियुक्त किया व 2017 तक दायित्व निभाया। वर्ष 2010 से 2017 तक भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रहीं। वर्तमान में यह भाजपा जिला उपाध्यक्ष हैं। इन्होंने अपने निवास क्षेत्र में एकता महिला मंडल का भी गठन किया है जिसकी अध्यक्ष हैं। अपने स्वर्णकार समाज में केंद्रीय संगठन मंत्री की सेवा दे चुकी हैं।सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं जनता से सीधा जुड़ाव है।

    - Advertisement -

      0 ओबीसी प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की
      कोरबा लोकसभा सीट से लगातार पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार ने बाजी मारी है। जांजगीर से पृथक होकर कोरबा लोकसभा सीट बनने के बाद वर्ष 2009, 2014 और 2019 में हुए चुनाव में तीनों बार पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार सांसद बने। पहला चुनाव डॉ. चरणदास महंत (कांग्रेस), दूसरा चुनाव डॉ.बंशीलाल महतो (भाजपा) और तीसरा चुनाव ज्योत्सना चरणदास महंत (कांग्रेस) ने जीता। भाजपा ने इस सीट से दो बार ब्राह्मण समाज से करूणा शुक्ला और ज्योतिनन्द दुबे को उतारा लेकिन जीते नहीं। इसकी बड़ी वजह पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं की पसन्द-नापसन्द हो सकती है जिनकी आदिवासियों के बाद सर्वाधिक संख्या है।

      0 टिकट की दौड़ में ये भी शामिल
      कोरबा लोकसभा से टिकट की दौड़ में जहां वरिष्ठ नेत्री सरोज पांडेय का नाम उभरा है तो वहीं कोरबा से विकास महतो,जोगेश लाम्बा,अशोक चावलानी, नवीन पटेल,देवेन्द्र पांडेय, गोपाल मोदी, डॉ.विशाल उपाध्याय,अधिवक्ता अशोक तिवारी, राकेश शर्मा के साथ-साथ आदिवासी वर्ग से रघुराज सिंह उइके का नाम प्रमुखता से शामिल है।

      0 बैठकों का दौर शुरू,नए-युवा चेहरों को मौका
      आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा‌ इस बार नए चेहरों के साथ युवाओं को भी मौका‌ देने की बात कर रही है। चुनाव पूर्व प्रत्याशी चयन से लेकर रणनीति बनाने के लिए मैराथन बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा है कि चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है। प्रत्याशी का फैसला केंद्रीय चुनाव समिति करेगी। प्रदेश की 11 में से 5 सीटों पर प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया‌ जाएगा।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article BREAK:शिक्षकों का अटैचमेंट समाप्त,मूल शाला जाएंगे,देखें आदेश
              Next Article कोरबा की बेटी ने दुबई में लहराया परचम,छत्तीसगढ़ से पहली लड़की
              शोक:पत्रकार शेख असलम को पुत्री शोक
              21/05/2026
              KORBA:शहर में पानी-बिजली की समस्या, बढ़ता आक्रोश,निर्देश हवा-हवाई
              21/05/2026
              KORBA:पेट्रोल पंप पर बवाल,6 हजार का डीजल डिब्बे में जबरन ले गया, लौटाने के विवाद में आधी रात मारपीट
              21/05/2026
              KORBA: 1 किमी तार काट ले गए चोर,13 खम्भे क्षतिग्रस्त किया
              20/05/2026
              डायल 112 सेवा वाहनों का मुंगेली में शुभारंभ
              20/05/2026
              KORBA:BJP जिला मंत्री पर FIR,टेंडर विवाद में उलझे भाजपा नेता
              20/05/2026
              KORBA:SDM का होता रहा इंतजार,तहसीलदार के आश्वासन पर घंटों प्रदर्शन के बाद लौटे भू-विस्थापित
              20/05/2026
              कोयला मजदूर सभा के केंद्रीय अध्यक्ष बजरंगी शाही एवं संभागीय प्रभारी केदारनाथ अग्रवाल का गेवरा में स्वागत
              20/05/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?