0 750 किमी की दूरी पैदल तय की,11 मार्च को कोरबा के रवाना होंगे
कोरबा। कोरबा शहर से पैदल चलकर रामलला का दर्शन करने अयोध्या रवाना हुए पदयात्रियों ने आज भगवान के दर्शन का लाभ प्राप्त किया। सोमवार शाम को इनकी कोरबा के लिए रवानगी होगी। बता दें कि श्रीराम सेना गांधी चौक, कोरबा की अगुवाई में 20 फरवरी को सीतामणी स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना के पश्चात पदयात्रियों का जत्था रवाना हुआ था। कुल 13 युवक आयोध्या के रवाना हुए थे, जिनमें से कुछ लोग आधे रास्ते से ही वापस लौट आये।
शेष बचे युवकों ने अयोध्या तक लगभग 750 किलोमीटर की यात्रा पैदल तय की और 9 मार्च को श्रीराम की नगरी पहुंचे। आज पदयात्री सन्नी सिंह राजपूत, संजू जोगी, लक्ष्मण राजपूत, राजा श्रीवास, कन्हैया शाह, लखन यादव, ओमप्रकाश साहू व रत्नेश साहू ने श्रीराम के दरबार पहुंचकर उनके दर्शन किए। यात्रा के प्रमुख सन्नी सिंह राजपूत ने बताया कि 11 मार्च को वे सभी अयोध्या से कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे।