कोरबा। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर भारतीय खान मजदूर फेडरेशन,एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कार्यवाहक अध्यक्ष प्रदेश एटक दीपेश मिश्रा ने तमाम मजदूरों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है।
![](https://satysanwad.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG_20240430_135614-1-1009x1024.jpg)
उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि आने वाले समय में दुनिया का हर मेहनतकश मजदूर चट्टानी एकता के साथ लामबंद होकर अपने संघर्ष के जरिए पूरे दुनिया में पूंजीवाद को पूरी तरह परास्त करने के लिए मजबूती के साथ लड़ेगा और समाजवाद स्थापना के लक्ष्य को प्राप्त करने में कामयाब होगा।
![](https://satysanwad.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240430-WA0017.jpg)
श्री मिश्रा ने कहा कि एटक युनियन हमेशा की तरह शोषण, अत्याचार एवं अन्याय के खिलाफ गोलबंद होकर संघर्ष को और तेज करेगा।