Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:अवैध भण्डारण को जुर्माना से वैध बना रहे, लेकिन नदी-नालों की बर्बादी की भरपाई कैसे..?
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:अवैध भण्डारण को जुर्माना से वैध बना रहे, लेकिन नदी-नालों की बर्बादी की भरपाई कैसे..?

Admin
Last updated: 10/06/2024 5:19 PM
Admin
Share
6 Min Read
SHARE

0 नदियों से जो अपराध कर रहे, उसकी सजा कौन देगा..?
कोरबा। जिले में रेत का अवैध खनन और परिवहन के साथ-साथ भण्डारण में लगे लोगों को लाभ देने के लिए जुर्माना का रास्ता इन्हें बढ़ावा देने का काम कर रहा है। अवैध कार्य को जुर्माना लगाकर वैध बताने की कवायदों में जहां अधिकारी और मैदानी अमला जुटे हैं वहीं वे ऐसा करके भले ही सरकार को जुर्माना के रास्ते राजस्व आय देने की बात करते हों, लेकिन यह रास्ता अवैध रेत भण्डारण करने वालों को बेलगाम काम करने की छूट देने जैसा है।

- Advertisement -

      जिले में पिछले साल-दो साल के भीतर रेत के कारोबार में बहुत लोगों ने हाथ आजमाना शुरू किया और आऊटर क्षेत्रों में भण्डारण स्थल बनाकर विभाग की नजरों से बचा कर यह गोरखधंधा लगातार किया जा रहा है। नामचीन लोगों के संरक्षण में पहले तो नदियों को मशीनों से खोद कर अवैध भंडारण धड़ल्ले से किया गया और यह बात किसी माध्यम से प्रशासन तक पहुंची तो विभागीय अमले ने मौके पर जाकर जुर्माना की वसूली के साथ ही पूरे अवैध भण्डारण को वैध बनाने का काम बखूबी किया है। एक तरीके से विभाग इसे सही तो ठहरा रहा है और नियमत: भी सही कहा जा सकता है लेकिन दूसरी तरफ इस प्रवृत्ति से अवैध भण्डारकर्ताओं का मनोबल बेतहाशा बढ़ा है। जिन्हें शासन के नियमों के अनुरूप रेत घाट आबंटित किए गए हैं, उन्हें सुचारू संचालन में भले दिक्कत आ रही हो लेकिन अवैध रूप से काम करने वालों के रास्ते हमेशा क्लीयर किए जाते रहे हैं।
      सारा कुछ, प्रशासन और विभाग नियमों के तहत बताता है लेकिन ऐसे लोग जो चन्द रूपए का जुर्माना भरकर इसकी आड़ में लाखों रुपए कीमत के सैकड़ों-हजारों ट्रिप अवैध रेत बेच रहे हैं, वे अपने लाभ के लिए जिस बेदर्दी से जीवित नदी-नालों का सीना छलनी कर रहे हैं, उसकी भरपाई और ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई कौन करेगा? पर्यावरण संरक्षण विभाग इस मामले में पूरे समय खामोश रहा है। क्या इस विभाग के अधिकारियों को यह नहीं पता कि रेत के लिए नदियों को किस तरह से बेतरतीब खोदा जा रहा है !ऐसा एक भी मामला अब तक सामने नहीं आया है और न लाया गया है जिसमें पर्यावरण विभाग का कोई भी अधिकारी या अमला किसी भी अवैध खनन प्रभावित नदी क्षेत्र में पहुंचकर कार्रवाई किया हो।

      - Advertisement -

      0 200 ट्रेक्टर रेत पर कार्रवाई का पता नहीं

      पिछले दिनों खनिज विभाग ने एक सूचना पर बरमपुर से लगे इलाके में 200 ट्रेक्टर रेत का भंडारण अवैध रूप से होना पाया था। यहां पर कोई जिम्मेदार शख्स नहीं मिला तब इसे लावारिश मानकर जप्त किया गया। ट्रेक्टर से यहां रेत परिवहन में लगे चालक ने रेत हीरू जायसवाल के लिए लाना बताया लेकिन अवैध भंडारण स्थल पर किसी के न मिलने से विभाग के लोग लवारिश मानकर कार्रवाई की बात कहते लौट आये। अब इस मामले में आज पर्यन्त कार्रवाई का कुछ पता नहीं चल सका है। इस बारे में विभागीय अधिकारियों की संवादहीनता लगातार बनी हुई है। अवैध रेत के मामले में पैनाल्टी लगाकर उसे वैध कर दिया जाता है लेकिन उठाव के बाद भी भंडारण की रेत घटने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा कई जगह पर हो रहा है लेकिन निगाह पड़ती नहीं।

      0 10 जून से 15 अक्टूबर तक प्रतिबन्ध में भी खनन
      राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (NGT) ने देश की किसी भी नदी से लाइसेंस या पर्यावरण मंज़ूरी के बिना रेत के खनन पर रोक लगा दी है, परंतु नदियों में अब भी अवैध रेत-खनन जारी है। अभी आदेश के तहत वर्षाकाल में 10 जून से 15 अक्टूबर तक सभी रेतघाटों में खनन-प्रेषण पर रोक लगा दिया गया है लेकिन सर्वविदित है कि यह काम रुकता नहीं है,कार्रवाई भी ऊंट के मुंह में जीरा समान होती है।
      0 नदियों में रेत-खनन से होने वाले नुकसान-
      रेत खनन से नदियों का तंत्र प्रभावित होता है तथा इससे नदियों की खाद्य-श्रृंखला नष्ट होती है। रेत के खनन में इस्तेमाल होने वाले सैंड-पंपों के कारण नदी की जैव-विविधता पर भी असर पड़ता है। रेत-खनन से नदियों का प्रवाह-पथ प्रभावित होता है। इससे भू-कटाव बढ़ने से भूस्खलन जैसी आपदाओं की आवृत्ति में वृद्धि हो सकती है। नदियों में रेत-खनन से निकटवर्ती क्षेत्रों का भू-जल स्तर बुरी तरह प्रभावित होता है। साथ ही भू-जल प्रदूषित होता है। प्राकृतिक रूप से पानी को शुद्ध करने में रेत की बड़ी भूमिका होती है। रेत खनन के कारण नदियों की स्वतः जल को साफ कर सकने की क्षमता पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। अवैध रेत खनन से सरकारी खज़ाने को प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article अजय के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर 13 जून को
              Next Article गडकरी सड़क, राजनाथ रक्षा,शाह फिर गृहमंत्री
              गौरवशाली:कोरबा के गांव की बेटी की अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि, भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैम्पियन बनाया
              18/04/2026
              गोंगपा सुप्रीमो एवं विधायक का जन्मदिन आज सेवा कार्यों के साथ मनाया जाएगा
              18/04/2026
              KORBA: मोटर व्हीकल एक्ट की सख्त कार्यवाही, कुल 27 प्रकरणों में चालान
              18/04/2026
              कोरबा के पत्रकार ने लॉकअप में कुछ पी लिया,कोतवाली में मची हड़कम्प,देखें पूरी घटना का video
              18/04/2026
              हर्ष: कोरबा के वरिष्ठ अधिवक्ता रविन्द्र कुमार पाराशर बने छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष, अधिवक्ताओं में हर्ष
              18/04/2026
              BPCLपेट्रोल पंप पर डीजल-पेट्रोल की भारी किल्लत से जनता परेशान, तत्काल आपूर्ति बहाल करने की मांग
              18/04/2026
              KORBA:वन विभाग प्यास बुझाने में नाकाम,मड़वारानी के जंगल में 2 साल में 2 बून्द पानी नसीब नहीं
              18/04/2026
              कटघोरा-पाली से गुजरा सवा करोड़ का गांजा
              18/04/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?