Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:अतिक्रमण पर सख्त कलेक्टर वसंत,भू-अर्जन के रिकॉर्ड राजस्व विभाग को देने निर्देश
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:अतिक्रमण पर सख्त कलेक्टर वसंत,भू-अर्जन के रिकॉर्ड राजस्व विभाग को देने निर्देश

Admin
Last updated: 19/06/2024 10:33 AM
Admin
Share
6 Min Read
SHARE

कोरबा। सरकारी व योजनाओं के लिए चिन्हित किंतु रिक्त पड़ी जमीनों पर बेतहाशा होते अतिक्रमण को कलेक्टर अजीत वसंत ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने अब लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य विभाग अंतर्गत वर्ष 1990 के पश्चात् हुए भू-अर्जन के प्रकरणों का रिकॉर्ड दुरुस्त करने के निर्देश देते हुए राजस्व विभाग को दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं ताकि अतिक्रमण पर कार्यवाही की जा सके। कलेक्टर ने अतिक्रमण पर विशेष नजर रखने एवं जिले में ग्रामीण, शहरी इलाकों में हाल ही में किए गए शासकीय भूमि पर अतिक्रमण को शीघ्र हटाने हेतु निर्देशित किया।
0 गंभीरता से निराकृत करें सभी प्रकरण,समयसीमा से बाहर न जाएं
कलेक्टर ने तहसीलवार राजस्व के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए प्रकरणों को शीघ्रता से निराकृत कर आमजनों को राहत पहुँचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रकरण अनावश्यक समय सीमा के बाहर नहीं होना चाहिए, सभी राजस्व अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें।
मंगलवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में विभागवार योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रगति एवं जनहित के महत्वपूर्ण कार्याे की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आम नागरिकों से जुड़े कार्याे व समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए उन्हें राहत पहुँचाने के निर्देश दिए। विभिन्न विभागीय योजनाओं, निर्माण कार्याे, अभिलेख शुद्धता, नक्शा बटांकन, आदि राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए टीएल के लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अविवादित बंटवारा, नामांतरण एवं सीमांकन के प्रकरण अनावश्यक लंबित नहीं होने चाहिए। सभी एसडीएम सहित अधिकारियों को फील्ड पर जाकर विभागीय कार्यों तथा निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी जमीनी स्तर से प्राप्त करने के निर्देश दिए।
0 योग शिविर को सफल बनाने सभी की सहभागिता हो
21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने योग दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित होने वाले योग शिविर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी विभाग प्रमुखों को शिविर में हिस्सा लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी-कर्मचारी 21 जून को निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुँच कर योग शिविर में भाग लेेंगे। साथ ही आम जनों की सहभागिता के लिए जन जागरूकता लाने हेतु कार्य करने के निर्देश दिए।
0 शाला प्रवेश उत्सव पर दिए निर्देश
कलेक्टर ने शाला प्रवेशोत्सव 2024 उत्साह के साथ शाला स्तर से लेकर जिला स्तर तक आयोजित करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। उन्होंने कहा कि शाला प्रवेश उत्सव के तहत विद्यालयों की साफ-सफाई, शाला प्रवेशोत्सव हेतु नव प्रवेशी छात्रों की जानकारी तैयार करने, उन्हें निःशुल्क पाठ्य पुस्तक, गणवेश वितरण सहित अन्य तैयारियां जिला व विकासखण्ड स्तर पर पूर्ण कर लिया जाए। साथ ही आंगनबाड़ी से निकलने वाले सभी बच्चों का स्कूलों में दाखिला कराने की बात कही।
0 खाद-बीज का भंडारण की समीक्षा
कलेक्टर ने जिले में खाद-बीज भंडारण की समीक्षा करते हुए सभी समितियों में उन्नत किस्म की रासायनिक खाद एवं बीज का भंडारण कराने के निर्देश दिए जिससे किसान समितियों के माध्यम से आवश्यकता अनुसार खाद-बीज समय पर प्राप्त कर सकें।
0 पीव्हीटीजी वर्ग के वंचित लोगों को लाभान्वित करें
कलेक्टर ने पीएम जनमन योजना के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को पीव्हीटीजी समुदाय को शत प्रतिशत योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करने की बात कहा। कलेक्टर ने पीव्हीटीजी वर्ग के वंचित हितग्राहियों को चिन्हांकित कर उनका आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, वन अधिकार पट्टा, पीएम किसान सम्मान निधि, जन धन खाता, जैसे अन्य योजनाओं का प्राथमिकता से लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
0 अतिथि व्याख्याता व अतिथि शिक्षकों की भर्ती शीघ्रता से करें कलेक्टर ने कहा कि जिले में कोई भी भवनविहीन स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र न हो। इस संबंध में आवश्यकता अनुसार डीएमएफ अंतर्गत प्रशासकीय स्वीकृति जारी करने के निर्देश भी दिए। एकल शिक्षकीय एवं शिक्षक विहीन शालाओं में नए शैक्षणिक सत्र से शिक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। इस हेतु स्कूलों में रिक्त शिक्षकों के पदों पर अतिथि व्याख्याता व अतिथि शिक्षकों की भर्ती शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि उच्चतर विद्यालयों में विशिष्ट विषयों के पदों पर किसी शिक्षकों की कमी नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार के शिक्षित बेरोजगारों को शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों में रिक्त पदों पर रखने के निर्देश देते हुए आदिवासी विभाग से समन्वय बनाकर पीवीटीजी वर्ग के युवाओं को योग्यता अनुसार नियुक्ति देने की बात कही।
कलेक्टर ने जिले में जाति प्रमाण पत्र बनाने कार्य की जानकारी लेते हुए शत प्रतिशत स्कूली बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनाने हेतु सभी एसडीएम व जिला शिक्षा अधिकारी को प्रभावी कार्ययोजना से कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूलों में विद्युतीकरण, पहुँचमार्ग, विद्युतविहीन गांवों में विद्युतीकरण के सम्बंध में आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने विभागों में लंबित अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण राज्य शासन से प्राप्त नए निर्देशों के अनुसार करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के समय-सीमा के लंबित प्रकरण, पीएम पोर्टल एवं मुख्यमंत्री जन चौपाल के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की एवं शीघ्रता से निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

- Advertisement -
            Share This Article
            Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
            Share
            Previous Article KORBA:रेत पर बवाल,लोगों ने ट्रैक्टर रोके
            Next Article ग्राम पंचायतों में बनेंगे महतारी सदन,बड़े गांवों का होगा योजनाबद्ध विकास
            BREAK:हाथी के बच्चे की डूबने से मौत
            01/06/2026
            NKH की कैथलैब सुविधा हृदय रोगियों के लिए वरदान बनी
            01/06/2026
            KORBA:कौन लेगा अक्षय गर्ग की जगह,हत्या का सूत्रधार या…..?
            01/06/2026
            KORBA:BJYM पाली की संशोधित सूची पर रार,मण्डल को बताए बिना जिला के निर्णय पर सवाल
            31/05/2026
            KORBA के भारतमाला में “टेरर टैक्स” का नया तरीका
            31/05/2026
            KORBA:भाँचा बहू vs भतीजा,सरपंच बनने चुनावी टक्कर
            30/05/2026
            KORBA में मौसम का कहर,डाल बनी काल,3 किशोरों की मौत
            30/05/2026
            KORBA:रिश्वतखोर प्रदीप मिश्रा सस्पेन्ड,कदाचार के आदी हैं,नहीं सुधर रही आदत
            30/05/2026
            Saty Sanwad

            SATYANARAYAN PAL

            Editor

            Mob : +91-9151305911
            Email : satysanwad2023@gmail.com
            Address : Korba Chhattisgarh 495677

            UDYAM-CG-10-0016159

            Important Page

            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Privacy Policy
            • Terms and Conditions

            श्री गणेशाय: नमः

            छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

            © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

            Welcome Back!

            Sign in to your account

            Username or Email Address
            Password

            Lost your password?