कोरबा। शारदीय नवरात्रि के महानवमीं पर 11 अक्टूबर शुक्रवार को भव्य कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन माता सीता सेवा समिति के तत्वावधान में सीतामढ़ी स्थित श्री राम जानकी मंदिर में किया गया।
![](https://satysanwad.com/wp-content/uploads/2024/10/1001895083-1024x771.jpg)
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि नवरात्र पर्व के महानवमी पर 1100 कन्याओं का पूजन किया गया। कन्याओं का पूजन कर उन्हें पूर्ण श्रद्धा भाव के साथ भोजन कराया गया। नवरात्र के अवसर पर इस प्रकार का आयोजन कन्या शक्ति को सम्मानित करने का एक प्रयास है।
समिति का यह प्रयास कोरबा के सामाजिक और सांस्कृतिक ताने-बाने को मजबूत करने का एक हिस्सा है, जिसमें कन्या पूजन के माध्यम से बालिकाओं के प्रति सम्मान और श्रद्धा का भाव प्रकट किया गया।
कन्या पूजन के महत्व को उजागर करते हुए आयोजन में सामाजिक संदेश दिया गया। साथ ही “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” का भी कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया l कार्यक्रम में 1100 कन्याओं का पूजन कर उन्हें विशेष सम्मान प्रदान किया गया। माता सीता सेवा समिति के इस सामाजिक समर्पण के माध्यम से नवरात्र उत्सव के इस आयोजन ने निश्चित रूप से पूरे शहर में उत्साह और श्रद्धा का संचार किया है।