Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA निगम इंदौर मॉडल पर कार्य करेगा
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA निगम इंदौर मॉडल पर कार्य करेगा

Admin
Last updated: 25/06/2025 10:17 PM
Admin
Share
5 Min Read
SHARE

0 MIC की बैठक में कई निर्णय लिए गए, मेयर व कमिश्नर की युगलबंदी से अब बदलेगी कोरबा की दशा व दिशा )

- Advertisement -

      कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा अब शहर की स्वच्छता, नगर के विकास व नागरिक सेवाओं की बेहतरी हेतु इंदौर माडल पर कार्य करेगा। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के आपसी तालमेल व उनके भगीरथ प्रयास से अब कोरबा की तस्वीर बदलेगी, शहर की दशा व दिशा तय होगी। वार्ड के पार्षदों के साथ मिलकर अब निगम के अधिकारी कर्मचारी निगम से जुड़े कार्यो, सेवाओं व व्यवस्थाओं की सतत मानीटरिंग करेंगे तथा इस पर जमीनी स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित करवाएंगे, इस हेतु अधिकारी कर्मचारियों को वार्डवार जिम्मेदारी दी जाएगी।

      - Advertisement -

      मंगलवार को निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित सभाकक्ष में सम्पन्न मेयर इन काउंसिल की बैठक में इस पर विस्तार से चर्चा हुई तथा शहर की स्वच्छता, विकास व निर्माण कार्ये, नागरिक सेवाओं व सुविधाओं की बेहतरी की दिशा में एक सुनियोजित कार्ययोजना के तहत कार्य करते हुए इसमें निगम के वार्ड पार्षदों, जनप्रतिनिधियों व अधिकारी कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका व जवाबदारी दिए जाने, वार्ड पार्षदों का पूरा सहयोग व सुझाव लेने की दिशा में जमीनी कार्यवाही किए जाने के निर्णय लिए गए। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने अभी हाल में सम्पन्न हुए अपने इंदौर प्रवास के संस्मरणों को साझा किया तथा इंदौर शहर की साफ-सफाई व्यवस्था, नागरिक सेवाओं व सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं से जुड़े अनुभवों की जानकारी बैठक में रखते हुए कोरबा में भी इंदौर माडल पर कार्य करने तथा विशेषकर स्वच्छता व साफ-सफाई कार्यो में कोरबा को ’’ मिनी इंदौर ’’ का स्वरूप देने के भगीरथ प्रयासों को अमलीजामा पहनाने पर कार्य करने की इच्छाशक्ति को दोहराया।
      वार्ड पार्षदों के साथ नियमित भ्रमण, निरीक्षण व मानीटरिंग – बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि वार्डो में साफ-सफाई कार्यो, विकास व निर्माण कार्यो, सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाईट आदि से जुडे़ कार्यो की सतत मानीटरिंग संबंधित वार्ड के पार्षदों की अगुवाई में निगम के संबंधित अधिकारी कर्मचारी करेंगे, संयुक्त भ्रमण, निरीक्षक व मानीटरिंग के दौरान वार्ड की विभिन्न समस्याओं के निराकरण, निर्माण व मरम्मत से संबंधित कार्यो के प्रस्ताव, प्रगतिरत निर्माण कार्यो की गुणवत्ता परीक्षण व कार्यप्रगति, नागरिक सेवाओं व सुविधाओं की बेहतरी आदि से जुड़े कार्यो में मिले सुझावों पर धरातलीय कार्यवाही निगम के संबंधित वार्ड प्रभारी सुनिश्चित कराएंगे।
      एम.आई.सी.में मिली विभिन्न कार्यो की स्वीकृति – मंगलवार को सम्पन्न मेयर इन काउंसिल की बैठक में नागरिक सेवाओं व सुविधाओं से जुड़े कार्यो, साफ-सफाई कार्यो, पेंशन योजनाओं व सामाजिक सहायता से संबंधित प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई, जिनमें निगम क्षेत्र के 62 वार्डो की सफाई व्यवस्था का कार्य, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा हेतु 100 टी.पी.डी. क्षमता का सालिड वेस्ट मेनेजमेंट प्रोजेक्ट की कार्ययोजना, निगम के विभिन्न वाहनों, मशीनों के संचालन हेतु प्लेसमेंट पर आपरेटर, वाहन चालक, वाहन हेल्पर, क्लीनर, सुपरवाईजर आदि की स्वीकृति, सफाई व्यवस्था कार्य हेतु सफाई श्रमिकों की स्वीकृति, दादरखुर्द में सार्वजनिक रथयात्रा आयोजन में सहयोग, पेनल लायर की नियुक्ति, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री पेंशन योजना, राष्ट्रीय परिवार सहायता, जल आवर्धन योजना फेस-1 का संधारण व संचालन कार्य, महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत आंगनबाड़ी एवं सहायिका की नियुक्ति, सामाजिक व सेवा भावी संस्था सेवा भारती को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने सहित निगम के विभिन्न विकास व निर्माण कार्यो व सुशासन तिहार में प्राप्त मांग की प्रतिपूर्ति हेतु राशि की मांग करने के संबंध में शासन को प्रस्ताव प्रेषित किए जाने आदि सहित विभिन्न नगर पालिक सेवाओं व  सुविधाओं से जुड़े प्रस्तावों को मेयर इन काउंसिल ने सर्वसम्मति से अपनी स्वीकृतियॉं प्रदान की या आवश्यक निर्णय लिए।
         बैठक के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य हितानंद अग्रवाल, फिरतराम साहू, अजय गोंड़, अजय कुमार चन्द्रा, सरोज शांडिल्य, धनकुमारी गर्ग, ममता यादव, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, उपायुक्त पवन वर्मा, निगम सचिव रामेश्वर कंवर, लेखाधिकारी भवकांत नायक, जोन कमिश्नर भूषण उरांव, अखिलेश शुक्ला, विनोद शांडिल्य, एन.के.नाथ, प्रकाश चन्द्रा, तपन तिवारी, राकेश मसीह, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, राजस्व अधिकारी अनिरूद्ध सिंह, अरविंद वानखेड़े, अरविंद सिंह, रामकृष्ण सोनी आदि के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article एक एकड़, एक साल, एक लाख : जिले में औषधीय पौधों की खेती की प्रक्रिया शुरू
              Next Article विवाद बदला खूनी संघर्ष में,बड़ी बेरहमी से पीटा युवक को,हालत गम्भीर
              जनगणना में स्व-गणना की शुरूआत : अब नागरिक खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी
              17/04/2026
              KORBA में हद: चोर, पौधे ही उखाड़ कर ले गए…! सौंदर्यीकरण को नजर लगी,देखें वीडियो
              17/04/2026
              विशेष लेख: नारी शक्ति वंदन या सत्ता का संख्या-विस्तार….?
              16/04/2026
              2 दिन पहले लगा मीटर और उजड़ गया आशियाना! शॉर्ट सर्किट से लगी आग में सब कुछ स्वाहा, मदद के इंतजार में परिवार
              16/04/2026
              MLA फूलसिंह ने कंवर और बिंझवार समाज को दी सौगात, किया भूमिपूजन
              16/04/2026
              गजब की ठगी: दुकानदारों के मोबाइल मांग कर लेता था लोन
              16/04/2026
              छत्तीसगढ़ में तपती गर्मी,स्कूलों में छुट्टी का ऐलान
              16/04/2026
              KORBA:भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सत्या जायसवाल कोषाध्यक्ष नियुक्त,देखें किसे मिली क्या जिम्मेदारी…
              16/04/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?