कोरबा। अनेक वर्षों से श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, दर्री रोड, कोरबा में सावन के पवित्र माह में प्रतिदिन भोलेनाथ को विभिन्न रूपों में सजाया जाता है। मंगलवार के दिन भोलेनाथ को हनुमान जी के स्वरूप में हवन की राख द्वारा अलंकृत कर विशेष श्रृंगार किया गया। हनुमानजी जो कि शंकर जी के अंश रूप में अवतरित हुए औऱ (शंकर स्वयं केशरीनंदन) पौराणिक प्रसंगों में भी यह वर्णन मिलता है। भोलेनाथ का इस रूप में श्रृंगार मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए श्रद्धा का केंद्र रहा। यह श्रृंगार रूप सत्यसंवाद से प्राची अग्रवाल ने साझा किया है।
KORBA:भोलेनाथ का हनुमान रूप में श्रृंगार बड़ा मनोहारी





