कोरबा। सफाई कर्मचारियों की समस्या राष्ट्रीय स्तर पर शोषित वंचित समाज परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश पिंपरे ने विभिन्न प्रदेशों के प्रतिनिधि का चिंतन मंथन नामक कार्यक्रम (2 दिवसीय) रखा गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। कोरबा से भी पदाधिकारी शामिल हुए।
इनमें सिकन्दर उसर वर्षा ने सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल एवं राष्ट्रीय मानव आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो से नई दिल्ली में मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में हो रहे सफाई कर्मचारी का शोषण व मैनुअल स्वेज़र एक्ट 2013 का उल्लंघन secl,cseb, ntpc व अन्य कंपनियों में.खुले रूप से होने की जानकारी दी। आरोप लगाया कि प्रशासन इन विभागों पर नकेल नहीं कस पा रहा है। छत्तीसगढ़ में रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में हुई घटना सीवर में हुई तीन मौत के पश्चात कोरबा जिला में प्रशासन द्वारा इन कंपनी से सीवर टैंकों की सफाई संबंधित जानकारी नहीं मांगी गई। आज भी सफाई कर्मचारी सैप्टिक में बिना सुरक्षा के जान जोखिम में डाल रहे हैं।
सिकन्दर उसर वर्षा, राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य शोषित वंचित समाज परिसंघ एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य सफाई कर्मचारी एवं सफाई ठेका प्रथा समाप्त कर नियमितिकरण करने का निवेदन पत्र दिया गया। आयोग के उपाध्यक्ष एवं सदस्य के समक्ष शिकायत पत्र, समाचार पत्र, वीडियो अन्य दस्तावेज जमा कर छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला का दौरा करने का अनुरोध किया गया। आश्वासन मिला है कि जल्द कोरबा जिला का दौरा किया जाएगा।






