कोरबा। अखिल भारत हिन्दू महासभा छत्तीसगढ़ कोरबा इकाई के द्वारा 111वाँ स्थापना दिवस पंजाबी जंक्शन, सीएसईबी चौक में 13 अप्रैल को मनाया गया। इस कार्यक्रम में कोरबा के अलावा जिला सक्ती, रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर के पदाधिकारी भी महासभा के स्थापना दिवस पर उपस्थित हुए। मुख्य रुप से छत्तीसगढ़ प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष समीत मुखर्जी ने छत्तीसगढ़ में महासभा का विस्तार करने पर बल दिया। छत्तीसगढ़ की महिला सचिव श्रीमती अनामिका दुबे ने संगठन के विस्तार पर भी समर्थन किया।
कोरबा में महासभा की स्थापना दिवस पर सभी उपस्थित पदाधिकारी थे जिनमें मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव अविनाश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष विनय सिन्हा, रायगढ़ जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा, श्रीमती अनामिका दुबे महिला सचिव, अखिल सिंह बैस, कोरबा संगठन मंत्री घनश्याम बरेठ, अशोक गभेल, श्रीमती आशा शर्मा, श्रीमती सरिता यादव, अनुदीप मिश्रा, अंजना यादव आदि उपस्थित थे ।
अखिल भारत हिन्दू महासभा का कोरबा इकाई ने मनाया स्थापना दिवस,महासभा के विस्तार पर जोर





