0 कहा- कांग्रेस का आरोप झूठा, प्लांट हादसे के पहले की फोटो को वायरल कर छवि धूमिल करने का प्रयास
0 साहित्यकार समिति ने अब जारी किया पत्र
कोरबा। दो दिन पूर्व मंगलावार को श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन घंटाघर में साहित्यकार भवन के विस्तार के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए थे, कांग्रेस ने इस कार्यक्रम की एक तस्वीर के सम्बन्ध में झूठा बयान जारी कर मंत्री की छवि धूमिल करने का झूठा प्रयास किया।
साहित्यकार समिति के सचिव श्री डेनियल ने बताया कि सक्ती प्लांट में हादसा 2: 45 बजे से लेकर 3 बजे के बीच हुआ था, ओर श्रम मंत्री पंडित मुकुटधर पांडे साहित्यकार भवन में करीब 2: 15 बजे पहुंचे थे। इस दौरान साहित्यकार भवन का फीता काटकर उन्होंने लोकार्पण किया। इस अवसर पर शहर के सभी साहित्यकारों ने श्रम मंत्री से उनके जन्मदिन मनाने हेतु आग्रह किया था। इस पर भी समिति की महिला साहित्यकारों ने ही केक काटा, मंत्री श्री देवांगन में अपनी सरलता स्वभाव के साथ सभी सदस्यों को अपने हाथों से केक खिलाया था। करीब 2: 45 बजे मंत्री श्री देवांगन सियान सदन के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
0 श्रमिकों की मौत पर कांग्रेस राजनीति करने से भी बाज नहीं आ रही
भारतीय जनता पार्टी के कोसाबाडी मंडल अध्यक्ष ने कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर के बयान पर कहा कि सक्ति के प्लांट हादसे हम सभी के लिए हृदय विदारक है, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं श्रम मंत्री द्वारा तत्काल राहत, बचाव, जांच के निर्देश दिए गए। ऐसी बड़ी घटना में भी कांग्रेस का राजनीति करने से बाज नहीं आना एवं घटना के पूर्व के कार्यक्रम की फोटो को गलत तरीके से प्रचारित कर श्रम मंत्री की छवि धूमिल करना कांग्रेस की ओछी मानसिकता को दर्शाता है।






