Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:जपं उपाध्यक्ष जाखड़ पर बलात्कार व हत्या के गुनाह में शामिल होने का आरोप,जाखड़ ने कहा-हारे हुए लोगों की साजिश…
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:जपं उपाध्यक्ष जाखड़ पर बलात्कार व हत्या के गुनाह में शामिल होने का आरोप,जाखड़ ने कहा-हारे हुए लोगों की साजिश…

Admin
Last updated: 16/04/2026 9:43 AM
Admin
Share
6 Min Read
SHARE

कोरबा। जनपद उपाध्यक्ष सहित अन्य पर एक ग्रामीण ने पत्नी के साथ अनाचार कर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पूर्व में की गई शिकायत के बाद केवल एक आरोपी पर कार्रवाई की जा रही है। अन्य आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने से क्षुब्ध ग्रामीण ने अब कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही एडिशनल एसपी को भी आवेदन दिया है।
वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश चंद जाखड़ वर्तमान में पोड़ी उपरोड़ा जनपद उपाध्यक्ष हैं जिन पर भी यह गंभीर आरोप लगा है। मामले की शिकायत गनपत सिंह मरकाम पिता गोपाल सिंह मरकाम निवासी ग्राम कुम्हारीसानी थाना पसान ने की है। इस आरोप व शिकायत के बाद क्षेत्र में सामाजिक व राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।
👉🏻 भाभी घर लौट आई,पत्नी लापता
गनपत का आरोप है कि उसके चाचा इतवार सिंह निवासी ग्राम सिर्री थाना पसान की मृत्यु हो जाने से उनका दशगात्र कार्यक्रम 21 फरवरी को ग्राम सिर्री में होना था। जहां उसकी पत्नी जयकुंवर, भाभी लीलावती के साथ शामिल होने गई थी। वहां से भाभी लीलावती अपने मायके ग्राम अमलीबहरा चली गई। 24 फरवरी को जब भाभी घर वापस आई तो उससे पूछने पर पता चला कि 22 फरवरी को जयकुंवर अपने घर कुम्हारीसानी आने के लिये सिर्री से निकली थी, परंतु 24 फरवरी तक घर वापस नहीं पहुंची। उसके बाद उसने अपनी पत्नी जयकुंवर को जगह- जगह खोजा, परंतु नहीं मिली।
👉🏻 इस बात पर बलात्कार का संदेह गहराया
26 फरवरी को थाना पसान एवं मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई थी कि सुखरी तालाब रानी सागर पसान के पास किसी महिला की लाश पड़ी हुई है। जाकर देखने पर पता चला कि उक्त लाश उसकी पत्नी जय कुंवर की है। शव के पोस्टमार्टम के पश्चात् अंतिम क्रिया के पूर्व शव को नहलाते समय देखा कि शव के पेशाब के रास्ते तथा गुप्तांग के बगल पर काफी मात्रा में खून लगा हुआ है। जिससे उसे शंका हुई की उसकी पत्नी के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई है। गांव में ही उसे ये जानकारी मिली थी उसकी पत्नी प्रकाश चंद जाखड़ के घर के पास उतरी थी तथा सुखदेव सिंह करियाम मोटर सायकल से रेकी कर रहा था। तब उनके द्वारा प्रकाशचंद्र जाखड़ के घर के बाहर लगे हुए सी.सी. कैमरे को देखने हेतु उससे बोला गया। तब उसके द्वारा गाली-गलौच करते हुए उन लोगों को वहां से भगा दिया गया। जिससे उन लोगों को शंका हुई कि उक्त अपराध में प्रकाशचंद्र जाखड़ भी मिला हुआ है। अन्य सी. सी. कैमरे की रिकार्डिंग में सुखदेव करियाम अपनी मोटर सायकल में उसकी पत्नी को बैठाकर लेकर जा रहा है।
👉🏻 कार्रवाई से असंतोष
गनपत का आरोप है कि उन्हें यह भी जानकारी प्राप्त हई है कि सुखदेव सिंह के साथ पवन सिंह मरकाम, शंकर नेटी, प्रकाशचंद जाखड़, कपिल करियाम ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी है, परंतु थाना पसान व पुलिस अधीक्षक कोरबा के समक्ष शिकायत किए जाने के बावजूद भी उक्त आरोपीगणों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही न कर केवल सुखदेव करियाम को आरोपी दर्शाकर उसके विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।
👉🏻 शिकायत के बाद जान का खतरा
पीड़ित का कहना है कि प्रकाशचंद जाखड़ पसान का एक पैसे वाला रसूखदार व्यक्ति है तथा उसकी पूर्व में भी कई आपराधिक गतिवधियों में संलिप्तता रही है। वह पूरे गांव वालों को डरा के रखता है तथा उसके विरूद्ध शिकायत किये जाने से मेरे तथा उसके परिवार को जान का खतरा है। पीड़ित का कहना है कि अगर इस बीच उसे या उसके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटनाकारित होती है तो उसकी समस्त जवाबदारी प्रकाशचंद्र जाखड़ एवं उनके सहयोगियों की होगी। पीड़ित ने शिकायत की जांच करा समस्त आरोपीगणों के विरूद्ध विधि अनुसार कानूनी कार्यवही करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की है। एएसपी लखन पटले ने कहा है कि इस मामले की सघनता से जांच की जाएगी। दुसरीं तरफ अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी संदेह के दायरे में आ गया है जिसमें हत्या की पुष्टि तो हुई किन्तु बलात्कार/सामूहिक बलात्कार की नहीं..! (जैसा की शिकायत में आरोप है)

- Advertisement -

    👉🏻आरोप पूर्णतः निराधार,हारे हुए लोगों की साजिश : प्रकाश जाखड़
    इस विषय में सत्यसंवाद ने प्रकाश चंद्र जाखड़ से पूरे विषय में बात की तो उन्होंने कहा कि चुनाव में हारे राजकुमार पांडेय और रामशरण तंवर की साजिश है। पूरा आरोप निराधार है। मैं न तो शिकायतकर्ता को जानता हूँ और न ही जिनके नाम उसने बताए हैं,उनको। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल के दौरान मेरे ही घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे से सारा सबूत इकट्ठा किया मैंने पुलिस को जांच में सहयोग किया है और अब कुछ लोग जो मेरे विरोधी हैं उनके द्वारा इस तरह का झूठा और अंदर आरोप लगाया जा रहा है इसका जवाब दिया जाएगा और सबको ठीक कर दिया जाएगा।

    - Advertisement -
                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article SECL में बड़ा तबादला:47 अधिकारी बदले गए,देखें कौन कहाँ भेजा गया
                Next Article KORBA:हादसे के पहले कट चुका था केक,कांग्रेस अध्यक्ष के आरोप पर जवाब
                अदाणी KPL में विश्व पर्यावरण सप्ताह – 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया संकल्प
                16/06/2026
                KORBA में कार्रवाई लटकी, बिलासपुर में भी पकड़ाया अवैध बैटरी स्क्रैप
                16/06/2026
                युकां प्रदेश महासचिव का चुनाव लड़ेंगे विशाल सिंह राजपूत
                16/06/2026
                KORBA BREAK:हिन्द एनर्जी पर हत्या का संगीन आरोप,वृद्ध को अपनी हत्या का अंदेशा,राष्ट्रपति से गुहार
                16/06/2026
                KORBA:वन विभाग ने FIR दर्ज कराई ग्रामीणों पर
                16/06/2026
                भारतमाला पर एसपी पाण्डेय सख्त,एक ही दिन में 96 वाहन चालकों पर कार्रवाई,लाइसेंस निलंबित होगा
                16/06/2026
                रिश्वत लेते जनपद CEO सहित 3 गिरफ्तार
                16/06/2026
                KORBA:सड़क हादसे में विधायक राठिया के नाती सहित 2 की मौत,3 गंभीर
                15/06/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?