कोरबा। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कोरबा जिले के पाली-तानाखार क्षेत्र से विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम का जन्म दिवस 19 अप्रैल रविवार को सेवा कार्यों के साथ सादगीपूर्ण मनाया जाएगा। ईष्टदेव की आराधना के साथ-साथ विभिन्न अस्पतालों में मरीज को पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा इस अवसर पर फल का वितरण किया जाएगा। साथ की गोंडवाना आंदोलन के प्रमुख रहे स्व. हीरा सिंह मरकाम के समाधि स्थल पर नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया जाएगा। चूंकि, सक्ती जिला के पावर प्लांट में बेहद दुखद हादसा घटित हुआ है। इसमें घायल हुए श्रमिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना तथा दिवंगत श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों को दु:ख की घड़ी में सहनशक्ति प्रदान करने की कामना पेनठाना डूमरकछार में किया जाएगा।
गोंगपा सुप्रीमो एवं विधायक का जन्मदिन आज सेवा कार्यों के साथ मनाया जाएगा





