Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: धीवर समाज महासभा का वार्षिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

धीवर समाज महासभा का वार्षिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित

Admin
Last updated: 25/04/2026 7:03 PM
Admin
Share
7 Min Read
SHARE

बिलासपुर। धीवर समाज महासभा बिलासपुर संभाग का 02 दिवसीय वार्षिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह (मिनी महासभा) 22 से 23 अप्रैल 2026 तक सामुदायिक भवन सक्ति (जवाहर लाल नेहरू कॉलेज के बगल में ) में आयोजित किया गया।

- Advertisement -

      कार्यक्रम की शुरुआत आराध्य देव श्री रामचंद्र जी के छायाचित्र की पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण से हुई। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत चंदन तिलक, फूलमाला, शाल, श्रीफल एवं गुलदस्ता भेंट कर किया गया।

      - Advertisement -

      कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती कमलेश जांगड़े जी सांसद जांजगीर चाम्पा लोकसभा रही विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य सक्ति मो. सफीक अहमद, सरपंच श्रीमती अनिता संजय सिदार एवं पूर्व सरपंच श्री संजय सिदार ग्राम पंचायत बोरदा शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा अध्यक्ष देवव्रत भीष्म द्वारा किया गया।

      सांसद द्वारा धीवर समाज सामुदायिक भवन कंचनपुर सक्ति का भूमिपूजन किया गया एवं सांसद निधि से रु 10 लाख की घोषणा की गई | प्रतिभावान छात्र छात्राओं के सम्मान कार्यक्रम अंतर्गत सत्र 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 10 वी के कुल 20 विद्यार्थियों एवं 12वी के कुल 12 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया एवं समाज में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन राशि क्रमशः रु 5100, रु 3100, रु 2100 देकर सम्मानित किया गया जिसमें कक्षा 10 वी में प्रथम दीक्षा पिता संतोष धीवर पामगढ़ 95.16 प्रतिशत, द्वितीय सोनू पिता जेठूराम धीवर बेलकर्री 94.6 प्रतिशत, तृतीय प्रकाश कुमार पिता चंद्रशेखर धीवर सिउंड 91 प्रतिशत रहे।

      कक्षा 12 वी में क्रमशः प्रथम प्रकाश पिता कृष्णकुमार जलतारे अड़भार 78.6 प्रतिशत, द्वितीय निधी पिता चंद्रभानू धीवर कोरबा 77.6 प्रतिशत, तृतीय ध्रुव कुमार पिता गणेश राम धीवर बनारी 77.2 प्रतिशत रहे। खेलकूद के क्षेत्र में कुल 07 विद्यार्थियों मयंक पिता अशोक जलतारे पिहरीद, विराट पिता रामनारायण धीवर सक्ति, जान्हवी पिता योगेश धीवर जांजगीर, रागिनी पिता शेखर धीवर अवरीद, निशी पिता ओसराम धीवर पामगढ़, नागेश्वरी पिता फूलचंद धीवर रायपुरा, शिखा पिता रविशंकर ढीमर सरहर, कला गायन के क्षेत्र में 01 विद्यार्थी मनीषा पिता ओसराम धीवर पामगढ़ एवं शिक्षा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर नंदलाल पिता ठण्डाराम धीवर पुटपुरा का सम्मान प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर किया गया।

      साथ ही गत माह हिन्दू रीति रीवाज से आज के समय की खर्चीली शादियों को नकार आदर्श विवाह करने वाले दाम्पत्य जोड़े मनोज कुमार धीवर भैंसों और लक्ष्मीन बाई धीवर धुरकोट को विवाह प्रमाण पत्र, दीवाल घड़ी एवं रु 5100 उपहार राशि देकर सम्मानित किया गया। समाज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई जिन्हें प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।

      विवाह योग्य युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन का भी आयोजन हुआ जिसमें युवक-युवतियों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया एवं पंजीयन काउंटर में फॉर्म जमा किया गया | पंजीयन पश्चात बारी- बारी से मंच पर अपना परिचय सामाजिक बंधुओं के समक्ष दिया गया | इसकी सफलता भी देखने को मिला क्यूंकि मंच से अपना परिचय देने वाले एक युवक को लड़की व उनके पिता द्वारा पसंद करते हुए विवाह हेतु सहमति प्रदान की गई |

      महासभा के निर्देश पर सम्मेलन में समाज के मुरली मनोहर धीवर खटोला एवं प्रेरणा धीवर भोजपुर चाम्पा द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें उनके द्वारा सामाजिक बंधुओं का निःशुल्क रक्त जाँच, बीपी शुगर जाँच किया गया एवं स्वास्थ्य परामर्श दिया गया | अंत में दोनों को समाज के प्रति समर्पण एवं सहयोग हेतु प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह महासभा द्वारा भेंट किया गया |

      महासभा द्वारा आय व्यय का लेखा जोखा समाज के समक्ष ईमानदारी, सटीकता एवं पारदर्शिता के साथ महासभा कोषाध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसकी सराहना सामाजिक बंधुओं द्वारा की गई | प्राप्त सामाजिक प्रकरणों का विधि संवत न्यायायिक निपटारा किया गया | समाज के विकास उत्थान एवं सामाजिक संगठन की मजबूती अनुशासन पर गहन विचार विमर्श किया गया |

      महासभा की ओर से महासभा अंतर्गत निर्मित धीवर समाज सामुदायिक भवनों हेतु समाज के आराध्य प्रभु श्री राम दरबार की फोटो फ्रेम एवं दीवाल घड़ी भेंट किया गया |

      सांसद महोदया ने अपने उद्बोधन में मछुआरा समाज की बहुप्रतिक्षित मांग अनुसूचित जनजाति वर्ग में शामिल किये जाने की मांग लोकसभा में उठाने की बात कही गई | उनके द्वारा समाज के बच्चों को पढ़ लिख कर अच्छे पदों पर आसिन होने हेतु प्रेरित किया गया | अतिथियों ने आत्मीय स्वागत एवं स्नेहपूर्ण अभिनन्दन हेतु पुरे समाज का आभार जताया एवं समाज को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया | अंत में अतिथियों को महासभा की ओर से स्मृति चिन्ह ससम्मान भेंट किया गया |

      कार्यक्रम में महासभा के अध्यक्ष देवव्रत भीष्म, पूर्व संरक्षक बलिराम लहिमोर, भूतपूर्व महासभा अध्यक्ष भरतलाल धीवर, उपाध्यक्ष जगदीश धीवर, कोषाध्यक्ष महावीर धीवर, महासचिव वेदप्रकाश धीवर, सहसचिव बंशीलाल धीवर, मीडिया प्रभारी मनीष भीष्म, महासभा कार्यकारणी सदस्य रणजीत धीवर, प्रकाश धीवर, उत्तम प्रसाद धीवर, मुरली धीवर, रामलाल धीवर, परस धीवर, बजरंग धीवर, दुर्गा धीवर, रेंज अध्यक्ष कोसमंदा अनिल धीवर, रेंज अध्यक्ष नवागढ़ भागीरथी धीवर, रेंज अध्यक्ष जैजैपुर भुवनेश्वर धीवर, रेंज अध्यक्ष बलौदा विशेश्वर धीवर, रेंज अध्यक्ष लोहर्सी अमृतलाल धीवर, पांचो रेंज के समस्त पदाधिकारी, बीसों केंद्र के समस्त पदाधिकारी एवं बिलासपुर संभाग के बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु एवं माताएँ बहने शामिल रहे।

      मंच का सफल संचालन बलिराम लहिमोर पूर्व संरक्षक एवं राजेश धीवर के द्वारा किया गया।

      कार्यक्रम को सफल बनाने में जैजैपुर रेंज, रायपुरा केंद्र के पदाधिकारियों के साथ साथ धीवर समाज सक्ति के रामनारायण धीवर, अजय लहिमोर, हनुमत धीवर सहित अन्य स्वजातीय बंधुओं का विशेष योगदान रहा जिन्हें सुचारु व्यवस्था के लिए बधाई शुभकामनाएं दिया गया। उन्होंने कहा कि पूरी महासभा रेंज केंद्र के पदाधिकारियों की मेहनत लगन से यह कार्यक्रम सफल हुआ है जिसके लिए समस्त पदाधिकारी एवं स्वजातीय बंधु बधाई के पात्र हैं।

      कार्यक्रम के सफल एवं ऐतिहासिक आयोजन के लिए धीवर समाज महासभा अध्यक्ष देवव्रत भीष्म ने समस्त स्वजातीय बंधुओ को अमूल्य समय समाज के इस कार्यक्रम में देने के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article मजदूरों के हक में गूंजा न्याय, RCWF ने सेंट्रल ट्रिब्यूनल में जीती दो बड़ी कानूनी लड़ाईयाँ
              Next Article KORBA:86 हिस्ट्रीशीटरों की खुलेगी फाईल,5 को माफी,5 मृत हटाए गए
              MJM की बड़ी सफलता : 2.5 किलो का विशाल ट्यूमर सुरक्षित ऑपरेशन से निकाला
              26/04/2026
              सैकड़ों गांवों की प्यास बुझाने राजेश सूर्यवंशी ने खूंटाघाट से बहाया राहत का सैलाब
              26/04/2026
              KORBA:दोस्त की पत्नी को धमकाने कट्टा लेकर पहुंच गया,अब जेल में
              25/04/2026
              शोषित वंचित समाज के पदाधिकारी पहुंचे दिवंगत मर्च्युरी कर्मी के निवास, पीड़ित परिवार को सहायता का भरोसा
              25/04/2026
              KORBA:ठेकेदार गोविंद ने नहीं दिया 3 महीने का वेतन,भटकने को मजबूर तीजराम
              25/04/2026
              KORBA:86 हिस्ट्रीशीटरों की खुलेगी फाईल,5 को माफी,5 मृत हटाए गए
              25/04/2026
              मजदूरों के हक में गूंजा न्याय, RCWF ने सेंट्रल ट्रिब्यूनल में जीती दो बड़ी कानूनी लड़ाईयाँ
              25/04/2026
              KORBA:दिव्या ज्वेलर्स में 4.50 लाख की चोरी
              25/04/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?