Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA: ट्रेलर चालक को लूटा,फोन-पे से ट्रांसफर किया,दो नम्बर का कोयला बताकर धमकाया
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA: ट्रेलर चालक को लूटा,फोन-पे से ट्रांसफर किया,दो नम्बर का कोयला बताकर धमकाया

Admin
Last updated: 29/04/2026 2:32 PM
Admin
Share
6 Min Read
SHARE

👉🏻 लूट के बाद भाग रहे युवकों की कार पलटी, बिलासपुर जिले से पकड़ाए आरोपी

- Advertisement -

    कोरबा-बांगो। कोयला परिवहन में लगी ट्रेलर के चालक को कागजात दिखाने के नाम पर चमका कर और दो नंबर का कोयला होना बता कर धमकाते हुए खर्चा-पानी के नाम पर नगदी रकम की लूट करने और फोन- पर के माध्यम से रकम ट्रांसफर करके लूटने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है।
    बांगो थाना में दर्ज इस मामले की एफआईआर उपरांत एसपी सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश वर्मा के नेतृत्व में एएसआई नागेंद्र डिक्सेना के द्वारा मातहतों आरक्षक जयप्रकाश यादव, रामगोपाल साहू व साइबर सेल की मदद से आरोपियों तक अपनी पहुंच बनाई गई। बिलासपुर जिले के रौनक सिंह पिता राकेश सिंह उम्र 20 साल व कुणाल रजक पिता मनोज कुमार उम्र 19 साल, दोनों निवासी तिफरा विद्युत नगर, थाना सिरगिट्टी, जिला- बिलासपुर को गिरफ्तार किया गया।
    👉🏻दोस्त के नम्बर पर किया ट्रांसफर
    आरोपियों के द्वारा फोन-पे के माध्यम से रकम ट्रांसफर की गई थी। पुलिस ने उक्त नंबर के आधार पर सामने वाले शख्स को ट्रेस किया। उससे पूछताछ में पता चला कि उसके दोस्त रौनक सिंह ने उसका क्यू आर कोड लिया था और कहा था कि इसमें कुछ पैसे आने वाले हैं। दोस्त ने बताया कि रौनक के पास बलेनो कर है और उसके पीछे ठाकुर व कुहू लिखा हुआ है। यही कार वारदात के बाद भागते वक्त मवेशी से टकराकर पलट गई थी। इस आधार पर पुलिस रौनक सिंह तक पहुंची। रौनक के बताए अनुसार साथी कुणाल सिंह को दबोचा गया। दोनों ने अपराध करना स्वीकार किया। इनके कब्जे से लूट की कुछ रकम बरामद की गई, बाकी राशि को खर्च कर देना बताया। बताया गया कि इन लोगों ने इस रास्ते से गुजरते वक्त वारदात को अंजाम देने की सोची थी। पहली बार इस तरह की वारदात को अंजाम दिया था और पहले ही प्रयास में पकड़े गए।
    👉🏻 यह था घटनाक्रम
    प्रार्थी सलमान अंसारी पिता निसार उम्र 26 साल, ग्राम मेराल पोस्ट मेराल थाना मेराल जिला गढ़वा झारखंड का रहने वाला है। ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 13 बी एच 7077 का चालक है। घटना दिनॉक 25 अप्रैल 2026 को महान 03 खदान अंबिकापुर से कोयला लोड कर खाली करने के लिये रायपुर जा रहा था। ग्राम चोटिया के पास पहुँचा जो रात्रि करीबन 01:30 बजे गाड़ी का प्रेशर कम होने से गाड़ी को रोड के किनारे खड़ा किया था। उसी समय बिना नंबर का एक सफेद रंग का कार उसके ट्रेलर के सामने आकर रुका। उसमें से दो लोग निकले और चालक आवाज देकर बोले, ट्रेलर में क्या लोड है, कहां जा रहा है..? चालक ने बताया कि महान 3 खदान से कोयला लोड कर रायपुर खाली करने जा रहा हूं। तब वे दोनों बोले कि गाड़ी और माल का कागज/पेपर दिखाओ तो कागज /दस्तावेज दिखाया। वे लोग कोयला ठीक नही है, दो नंबर का माल है बोलकर चालक को नीचे उतरने को कहा और बोले कि खर्चा-पानी तुम दोगे या मालिक देगा। तब चालक ने इसके बारे में मालिक जानेगा, बोला तो वे दोनों जबरदस्ती अपने कार के अंदर ले गये और दोनों मां-बहन की गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। एक आदमी जो छोटा कद का था, उसने चालक के पर्स में रखे 800 रुपये और पेंट के जेब में रखे 7000 रुपये को लूट लिया फिर दूसरा बड़ा कद का आदमी ने मोबाईल मांगा तो डर के कारण अपना मोबाईल उसे दे दिया। धमकी भरे आवाज में पासवर्ड पूछने पर पासवर्ड भी बता दिया। मोबाईल में दो फोन-पे चलाता है, उसका भी पासवर्ड पूछकर एक फोन-पे से 500 रुपए और दूसरे फोन-पे से 1200 रुपये किसी क्यूआर कोड में स्कैन कर डाले।
    इसके बाद चालक को कार से बाहर निकाल कर फोन और ट्रेलर की चाबी देकर वहां से वे लोग भाग गये। कार में नंबर नहीं था। कार के पीछे शीशा में हिंदी में बाएं तरफ ठाकुर और दाहिने तरफ अंग्रेजी में kuhuu लिखा था। चालक इस घटना से डर गया था और जल्दी से अपने ट्रेलर को टोल प्लाजा से आगे ले जाकर खड़ी कर सो गया। सुबह लगभग 4 बजे अपने मालिक को घटना के बारे में फोन कर बताया। चर्चा करने उपरांत ट्रेलर लेकर बांगो थाना आ रहा था तो देखा कि बंजारी के पास एक कार बिना नंबर का एक्सीडेंट होकर रोड किनारे खड़ा था। पास जाकर देखा तो वह वही कार था जिसमें लूटपाट करने वाले लोग आये थे, उन दोनों आदमियों को देखेगा तो पहचान लेगा। सलमान अंसारी की रिपोर्ट पर अज्ञात दो आरोपियों के विरुध्द धारा 296, 309(4), 351(3)-BNS के तहत जुर्म दर्जकिया गया।

    - Advertisement -
                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article KORBA:बांकी नपा में पलटू राजनीति,अपने ही नेता प्रतिपक्ष पर लगाया गुमराह करने का आरोप
                Next Article CG BREAK: 3 IPS का डिमोशन निरस्त, 24 सितंबर से पूर्व आदेश पुनर्जीवित…
                KORBA:वन विभाग ने FIR दर्ज कराई ग्रामीणों पर
                16/06/2026
                भारतमाला पर एसपी पाण्डेय सख्त,एक ही दिन में 96 वाहन चालकों पर कार्रवाई,लाइसेंस निलंबित होगा
                16/06/2026
                रिश्वत लेते जनपद CEO सहित 3 गिरफ्तार
                16/06/2026
                KORBA:सड़क हादसे में विधायक राठिया के नाती सहित 2 की मौत,3 गंभीर
                15/06/2026
                KORBA UPDATE: रज्जाक अली गिरफ्तार,3 अन्य हमलावर साथी भी पकड़े गए
                15/06/2026
                KORBA:पूज्य सिंधी पंचायत की जम्बो कार्यकारिणी घोषित
                15/06/2026
                KORBA BREAK: चंद्रमणि का हत्यारा कुणाल गिरफ्तार,पत्रकार संग बलवा और डकैती में भी संलिप्तता
                15/06/2026
                KORBA:दिनदहाड़े आतंक,रज्जाक ने BJP नेता का दोनों पैर तोड़ा, मंत्री लखन पहुंचे अस्पताल
                15/06/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?