Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अदाणी KPL में विश्व पर्यावरण सप्ताह – 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया संकल्प
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

अदाणी KPL में विश्व पर्यावरण सप्ताह – 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया संकल्प

Admin
Last updated: 16/06/2026 7:04 PM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

- Advertisement -
    • पुरस्कार वितरण संग प्लास्टिक उपयोग कम करने के उद्देश्य से बाँटे 700 जूट बैग

    कोरबा। अदाणी कोरबा पावर लिमिटेड (केपीएल),पताड़ी में विश्व पर्यावरण सप्ताह-2026 का समापन समारोह सोमवार को सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केपीएल के चीफ बिजनेस ऑफिसर श्री समीर कुमार मित्रा थे। इसके साथ ही केपीएल प्रोजेक्ट साइट हेड श्री ए राजागुरु सहित कई अधिकारी व कर्मचारीगण समारोह में मौजूद रहे। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केपील के पर्यावरण व बागवानी विभाग के संयुक्त प्रयास से दिनांक 5 से 15 जून तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। जिसमें “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से पौधरोपण सहित पर्यावरण क्विज, चित्रकला एवं मॉडल प्रतियोगिता व जन जागरूकता जनसहभागिता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश दिया गया।

    - Advertisement -

      समापन अवसर पर परियोजना प्रमुख श्री समीर कुमार मित्रा ने कहा कि, “पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है और वृक्षारोपण के साथ-साथ उनकी देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है।“

      इस वर्ष “प्रकृति से प्रेरित जलवायु संरक्षण — हमारे भविष्य के लिए” थीम के तहत आयोजित कार्यक्रमों में लगभग 1500 पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया, जिसके अंतर्गत प्लांट परिसर एवं कॉलोनी क्षेत्र में व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया गया। समापन समारोह में केपीएल प्रबंधन ने पूरे सप्ताह की गतिविधियों की सराहना करते हुए सहभागियों को सम्मानित किया। साथ ही सप्ताह भर आयोजित कार्यक्रमों में से एक पर्यावरण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। केपील प्रोजेक्ट से रजत श्रीवास्तव ने प्रथम, सायदीप पांडेय ने द्वितीय तथा सुरेश भटनागर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नॉन-एग्जीक्यूटिव वर्ग में कुसलेश्वर सिंह राठिया प्रथम, शशि कुमार भारद्वाज द्वितीय एवं शोविंद कुमार तृतीय रहे, जबकि सांत्वना पुरस्कार साधना दिव्या को मिला। एग्जीक्यूटिव वर्ग में पंकज सोनी प्रथम, अभिजीत आटकरे द्वितीय तथा जान्हवी भांडरकर और मनोज तिवारी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। इसी क्रम में बच्चों एवं कर्मचारियों के लिए आयोजित चित्रकला एवं मॉडल प्रतियोगिता में भी उत्साहजनक सहभागिता देखने को मिली। जूनियर वर्ग में अनविका मिश्रा प्रथम, तान्या पटेल द्वितीय एवं प्रणिका सोनी तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि सीनियर वर्ग में दृष्टि साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कर्मचारियों वर्ग में भीम चौहान प्रथम तथा उर्वशी गोरे एवं मंजू पाटले संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं मॉडल प्रतियोगिता में शैजल महंत एवं मिहिका सिन्हा की टीम प्रथम रही। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि श्री मित्रा ने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साहपूर्वक व उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुरस्कृत भी किया।

      वहीं केपील कॉलोनी में महिलाओं के लिए आयोजित पर्यावरण क्विज में खुशबू सिंह ने प्रथम, साई प्रजन्ना मुला ने द्वितीय एवं अपर्णा रक्षित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान प्लास्टिक उपयोग कम करने के उद्देश्य से 700 जूट बैग का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने दायित्व निभाने का संकल्प लिया। क्षेत्र में हरित विकास को बढ़ावा देने की दिशा में केपीएल का प्रयास लगातार जारी हैं।

                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article KORBA में कार्रवाई लटकी, बिलासपुर में भी पकड़ाया अवैध बैटरी स्क्रैप
                KORBA में कार्रवाई लटकी, बिलासपुर में भी पकड़ाया अवैध बैटरी स्क्रैप
                16/06/2026
                युकां प्रदेश महासचिव का चुनाव लड़ेंगे विशाल सिंह राजपूत
                16/06/2026
                KORBA BREAK:हिन्द एनर्जी पर हत्या का संगीन आरोप,वृद्ध को अपनी हत्या का अंदेशा,राष्ट्रपति से गुहार
                16/06/2026
                KORBA:वन विभाग ने FIR दर्ज कराई ग्रामीणों पर
                16/06/2026
                भारतमाला पर एसपी पाण्डेय सख्त,एक ही दिन में 96 वाहन चालकों पर कार्रवाई,लाइसेंस निलंबित होगा
                16/06/2026
                रिश्वत लेते जनपद CEO सहित 3 गिरफ्तार
                16/06/2026
                KORBA:सड़क हादसे में विधायक राठिया के नाती सहित 2 की मौत,3 गंभीर
                15/06/2026
                KORBA UPDATE: रज्जाक अली गिरफ्तार,3 अन्य हमलावर साथी भी पकड़े गए
                15/06/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?